Sawan 2023 Upay: महादेव का प्रिय श्रावण मास शुरू हो गया है। ये महीना पूजा-पाठ के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान हर जगह हर हर महादेव के नारों की गूंज सुनाई देती है। कावड़िए कावड़ यात्रा लेकर निकल जाते हैं। भगवान शिव के मंदिरों में माहौल देखने लायक होता है। बड़ी संख्या में लोग शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। हर शिव भक्त अपने-अपने तरीके से शिव जी को प्रसन्न करने के उपाय करता है।जानिए पंडित सुजीत महाराज अनुसार सावन में किन उपायों को करके आप शिव शंकर भगवान की शीघ्र कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
सावन 2023 के उपाय (Sawan 2023 Upay)
- श्रावण के पवित्र माह में रुद्राभिषेक अवश्य कराएं।
- जो लोग बीमार रहते हैं या किसी असाध्य रोग से पीड़ित हैं उनके लिए यह स्वर्णिम अवसर है वो लोग कुशोदक से रुद्राभिषेक कराएं।
- घर पर पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान का अभिषेक करें।
- हर सोमवार को निराजल व्रत रखकर अन्य सोमवार के व्रत न रहने की पूर्ति कर सकते हैं।
- गुरु तथा चंद्रमा के बीज मंत्र का जप करें।
- शिव मंदिर में अखंड श्री रामचरित मानस का पाठ कराएं।
- हरिकीर्तन करवाने से अनंत पुण्य की प्राप्ति होगी।
- किसी पुराने शिव मंदिर का जीर्णोद्धार करें। उसको रंगवाएं। फर्श इत्यादि लगवाएं।
- अविवाहित लोग रोज श्री रामचरित मानस में वर्णित शिव पार्वती विवाह की कथा पढ़ें।
- शिव मंदिर अवश्य जाएं तथा वहां विधिवत जलाभिषेक करें।
- पवित्र नदियों का जल शिवलिंग पर अर्पित करें।
- मंदिर में भंडारा कराएं।
- महामृत्युंजय मन्त्र का जप करें।
- संतान प्राप्ति के लिए दूध से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें।
- 'ॐ हौं जूं स:' यह लघु मृत्युंजय मन्त्र है। इस महामंत्र को रुद्राक्ष की माले पर कम से कम 05 माला प्रतिदिन करने से रोगों से मुक्ति मिलती है।
- श्री रामकथा भगवान शिव को बहुत प्रिय है। भगवान शिव मंदिर में रामायण का पाठ करें।
- ब्रह्म मुहूर्त में श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करने से दैहिक, दैविक व भौतिक संतापों से मुक्ति मिलती है।
- कई पवित्र नदियों के जल से भगवान को प्रतिदिन स्नान कराएं। तीर्थों के जल से रुद्राभिषेक करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
