अध्यात्म

आज की रात 11:11 पर कर लें ये एक काम, बदल जाएगी लाइफ, बेहद शक्तिशाली है 11 नवंबर 2025

Powerful Date 11 November: आज की तारीख 11-11- 2025 बेहद ही खास है। ऐसा इस कारण है क्योंकि आज 11:11 का संयोग बन रहा है। इस दिन आपकी आंतरिक शक्ति बेहद ही पावरफुल रहेगी। आज मंगलवार का दिन है, जिसके स्वामी मंगल हैं। वहीं, इस वर्ष 2025 के अंकों का योग भी 9 है। न्यूमरोलॉजी में अंक 9 को मंगल का नंबर माना जाता है। इस कारण आज का दिन आपके लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। आज की रात एक छोटी सी प्रार्थना आपकी लाइफ बदल देगी।

Image

बेहद खास है 11 नवंबर

Powerful Date 11 November: हमारे ब्रह्मांड में कभी-कभी ऐसे भी दिन आते हैं, जिनमें ब्रह्मांड खुद को रीसेट करता है। जैसे कंप्यूटर रीसेट करने से वो अच्छे से काम करने लगता है। वैसे साल में एक ऐसा दिन भी आता है, जब ब्रह्मांड की ऊर्जा रीसेट हो जाती है।

साल 2025 में यह दिन 11 नवंबर को है। इस दिन 11-11 का संयोग बना है। इसके साथ ही यह संयोग मंगलवार के दिन बना है,जो मंगल ग्रह का दिन है। वहीं, ये साल भी मंगल का है। साल 2025 के अंकों का योग 9 है और यह एक यनिवर्सल नंबर है।

11 नवंबर का दिन इसलिए विशेष है क्योंकि इसमें 11:11 का अंक, मंगल ग्रह की ऊर्जा और यूनिवर्सल नंबर 9 तीनों का शक्तिशाली मेल है। इस दिन को ब्रह्मांड में एक ऐसा समय माना गया है जब एनर्जी दोबारा रीसेट होती है, पुराना खत्म होता है और नई शुरुआत के दरवाजे खुलते हैं।

11:11 का मतलब क्या है?

अंक 11:11 को “Awakening Gateway” यानी जागृति का द्वार कहा जाता है। इसका मतलब है कि आपकी चेतना (consciousness) बढ़ रही है, आपकी सोच और एनर्जी ऊंची हो रही है। जब आप बार-बार 11:11 देखते हैं, तो ये संकेत होता है कि आप सही रास्ते पर हैं और ब्रह्मांड आपकी मदद कर रहा है।

इस समय आप ज्यादा इंट्यूटिव हो जाते हैं, आपकी सोच चुंबकीय बनती है और आपका मन-भावनाओं से जुड़ाव गहराता है।

अपने अंदर की आवाज पर करें भरोसा

जब भी आप 11:11 देखें, तो खुद पर शक करना छोड़ दें। अपने अंदर की आवाज पर भरोसा करें। बेवजह की उलझनों या नकारात्मक सोच को छोड़ें। यह समय आपके जीवन के अगले अध्याय की ओर बढ़ने का संकेत देता है। यह वो पल है जब आपकी किस्मत तेजी से काम करती है और आपकी आत्मा आपको सही दिशा दिखाती है।

नंबर 9 का क्या है मतलब?

एंजेल नंबर 9 का संबंध ‘समाप्ति’, ‘मुक्ति’ और ‘नई शुरुआत’ से है। यह याद दिलाता है कि हर अंत एक नया आरंभ है। 9 नंबर आपको नई शुरूआत देता है। जो बताता है कि पुराने घाव, दुख या बुरी आदतें छोड़ देना कमजोरी नहीं बल्कि ताकत है। यह हमें इमोशनल रूप से हल्का बनाता है और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की क्षमता देता है।

मंगलवार और यूनिवर्सल नंबर 9 का कॉम्बिनेशन

2025 का 11 नवंबर का दिन मंगलवार को है। जो मंगल ग्रह का दिन है। मंगल ऊर्जा, साहस और एक्शन का प्रतीक है। वहीं, यह साल यूनिवर्सल नंबर 9 का है जो पुराने कर्मिक चक्रों को खत्म कर नई शुरुआत करने में मदद करता है।

इस दिन मंगल की एक्शन एनर्जी और 9 की कम्प्लीशन एनर्जी मिलकर एक पॉवरफुल कॉस्मिक वेव बनाती है, जो आपकी आत्मा को शुद्ध करती है और पुराने बोझ से मुक्त करती है।

इस दिन क्या करें

आज की रात थोड़ा समय खुद के लिए निकालें। ध्यान करें और इस दौरान अपनी सांस पर फोकस करें। सोचें कि कौन-सी पुरानी बातें या डर अब छोड़ने हैं। अपने नए इरादे तय करें और खुद से वादा करें कि अब आप वही करेंगे जो आपके असली आत्मिक लक्ष्य से जुड़ा है।

11:11 पर करें ये खास प्रेयर

इस दिन रात 11:11 बजे इस प्रार्थना को करें। 'आज मैं अपनी पुरानी परेशानियों, डर और सीमाओं को छोड़ता/छोड़ती हूं। मैं स्पष्टता, उद्देश्य और समृद्धि चुनता/चुनती हूं। मैं खुद को माफ करता/करती हूं और सबको माफ करता/करती हूं। मैं अब अपने जीवन के सबसे ऊंचे और सकारात्मक रास्ते पर बढ़ रहा/रही हूं।'

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article