Covid coronavirus vaccine: कोरोना वायरस वैक्‍सीन को लेकर ऑक्‍सफोर्ड से आज आ सकती है अच्छी खबर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 16, 2020, 07:08 AM IST

Covid coronavirus vaccine: दुनियाभर में कोरोना वायरस के कहर के बीच वैक्सीन को लेकर अच्‍छी खबर जल्‍द आ सकती है, जो इस महामारी के खिलाफ बड़ी राहत होगी।

Covid coronavirus vaccine: कोरोना वायरस वैक्‍सीन को लेकर ऑक्‍सफोर्ड से आज आ सकती है अच्छी खबर
Photo Credit: AP, File Image

लंदन : कोरोना वायरस महामारी से दुनियाभर में मची तबाही के बीच जल्‍द अच्‍छी खबर आ सकती है। दरसअल, इस घातक संक्रमण की रोकथाम को लेकर दुनियाभर में वैक्‍सीन पर तेजी से काम चल रहा है। ऑक्‍सफोर्ड यूनवर्सिटी के शोधकर्ता में इसमें जुटे हैं, जिन्‍हें अब तक के ट्रायल में अच्‍छे संकेत मिलने की रिपोर्ट है और आज (गुरुवार, 17 जुलाई) इस बारे में औपचारिक घोषणा हो सकती है।

ऑक्‍सफोर्ड से आएगी अच्‍छी खबर!

आईटीवी के राजनीतिक संपादक रॉबर्ट पेस्टन ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि ऑक्‍सफोर्ड ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने कोरोना वायरस वैक्सीन की खोज को लेकर शुरुआती परीक्षणों को लेकर अच्‍छी खबर आने के संकेत दिए हैं। वैक्‍सीन को लेकर तीसरे चरण का ह्यूमन ट्रायल पिछले माह ब्राजील में शुरू किया गया था, जिसमें हजारों वॉलंटियर्स ने हिस्‍सा लिया। अब तक के सभी चरणों में व्‍यापक रूप से ह्यूमन ट्रायल हुआ है।

सितंबर में हो सकता है बड़े पैमाने पर उत्‍पादन 

ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिसटी एस्ट्रा जेनेका के साथ मिलकर वैक्सीन की खोज में जुटी है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रॉबर्ट पेस्‍टन ने कहा कि कोविड-19 के शुरुआती परीक्षणों को लेकर जल्‍द सकारात्‍मक खबर मिल सकती है। संभवत: गुरुवार को ऐसा हो सकता है। उन्‍होंने कहा कि वैक्‍सीन संभवत: एंटीबॉडी और टी-सेल (किलर सेल) प्रतिक्र‍िया को उत्‍पन्‍न करेगा, जिसकी उम्‍मीद शोधकर्ता कर रहे हैं। अगर यह प्रभावी साबित होता है तो सितंबर से इसका उत्‍पादन बड़े पैमाने पर हो सकता है।

दुनियाभर में वैक्‍सीन को लेकर हो रहा काम

यहां उल्‍लेखनीय है कि दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते कहर के बीच इसकी रोकथाम को लेकर वैक्‍सीन पर तेजी से काम हो रहा है। ब्रिटेन, अमेरिका, रूस, चीन, भारत, इटली के साथ-साथ कई देशों में शोधकर्ताओं की टीम इसमें जुटी हुई है। पिछले दिनों रूस की सेचेनोव यूनिवर्सिटी ने दावा किया था कि उसने कोरोना वायरस की वैक्सीन को तैयार कर लिया है और इसके परीक्षण के सभी चरण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए गए हैं। अब दुनियाभर की नजरें ऑक्‍सफोर्ड से आने वाली 'अच्‍छी खबर' पर टिकी हुई है।

End of Article