रात के अंधेरे में जब पूरी दुनिया सो रही होती है, तब ऊपर अंतरिक्ष से हमारा हिंदुस्तान किसी जादुई गहने की तरह जगमगाता है। NASA के सैटेलाइट्स ने भारत की कुछ ऐसी दुर्लभ रात की तस्वीरें कैद की हैं
अंतरिक्ष से रात के समय दिल्ली बहुत ही चमकीली और मनमोहक दिखाई देती है। यह सुनहरी और सफेद रोशनी का एक जटिल जाल बनाती है, जिसमें शहर के मुख्य हिस्से, चमकीली सड़कें और हवाई अड्डे स्पष्ट रूप से चमकते दिखते हैं
भारत में गंगा नदी के आसपास का इलाका, छोटे-छोटे शहरों की वजह से रात में घना रोशनी वाला क्षेत्र बनाता है। यह भारत का काफी ब्राइट जोन माना जाता है
रात के समय हिमालय की विशाल बर्फीली चोटियां चंद्रमा की रोशनी में चांदी की तरह चमकती हैं। तलहटी में बसे शहरों की रोशनी एक चमकदार सुनहरी रेखा की तरह दिखाई देती है।
त्योहारों के दौरान भारत की चमक कई गुना बढ़ जाती है। नासा के हाई-टेक कैमरों ने कैद किया कि कैसे पूरा उपमहाद्वीप एक विशाल दीप की तरह जल उठता है।
भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई रात में किसी 'क्वीन नेकलेस' जैसी लगती है। अरब सागर के किनारे बसी इस नगरी की रोशनी इतनी तेज है कि इसे सैटेलाइट से पहचानना सबसे आसान है
NASA के अंतरिक्ष यात्रियों ने रात के समय भारत-पाक बॉर्डर की एक तस्वीर ली, जिसमें दोनों देशों को बांटने वाली सुरक्षा लाइटें आसमान से एक लंबी 'चमकती हुई नारंगी लकीर' की तरह साफ नजर आती हैं। आगे देखें दिवाली का नजारा...
भारत के दोनों तरफ-पूर्व में बंगाल की खाड़ी और पश्चिम में अरब सागर के किनारे-किनारे रोशनी का एक सुंदर नजारा दिखता है। ये चमकते हुए तटीय शहर बताते हैं कि देश की धड़कन समुद्र के किनारे भी उतनी ही तेज़ है।