XAT 2025 Answer Key Release Date: XLRI जमशेदपुर ने आज 10 जनवरी को जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर से XAT Answer Key 2025 Pdf Download कर सकते हैं। बता दें, टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन टीम लगातार XAT 2025 Answer Key Official पर नजर बनाए हुए रख्री थी, XAT 2025 Answer Key Pdf Download लिंक इस खबर में दिया गया है।
How to Download XAT Answer Key 2025
परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार इस आसान स्टेप्स से XAT 2025 Answer Key Pdf Download कर सकेंगे:-चरण 1: XAT Answer Key 2025 Website xatonline.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध XAT Answer Key 2025 Link पर क्लिक करें।
चरण 3: स्क्रीन पर XAT Answer Key 2025 Pdf दिखाई देगी।
चरण 4: XAT Answer Key 2025 Download करें।
XAT 2025 Answer Key से क्या होगा
इसकी मदद से उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपेक्षित अंकों की गणना कर सकते हैं। आपको बता दें, XAT Response Sheet 2025 पहले ही ऑनलाइन जारी की जा चुकी है।
XAT Marking Scheme 2025, कैसे होगी मार्किंग स्कीम
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
- लगातार 8 अनुत्तरित (जिनके आंसर न दिए हों) प्रश्नों के लिए 0.10 अंक काटे जाएंगे।
- जनरल नॉलेज सेक्शन में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) एक राष्ट्रीय स्तर की MBA प्रवेश परीक्षा है जो XLRI जमशेदपुर द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। यह MBA और PGDM कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार xatonline.in पर जा सकते हैं।
