UPSSSC JE 2024 Exam, UPSSSC JE Latest News: जूनियर इंजीनियर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए वास्तव में बड़ी खबर है। यूपी एसएसएससी द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाओं का हजारों उम्मीदवार इंतजार करते हैं। हाल ही में इस आयोग ने जूनियर इंजीनियर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन निकाला था, जिसमें जूनियर इंजीनियर के 2847 पदों को भरे जाने की बात थी, लेकिन आयोग ने पदों की संख्या में जबरदस्त इजाफा करते हुए 4376 कर दिया, अभी छात्रों में खुशी का माहौल था कि एक बार फिर से पदों की संख्या को बढ़ा दिया गया है। UPSSSC JE 2024 Notification के तहत अब 4612 पदों को भरा जाएगा।
UPSSSC JE Post Number - कितनी बढ़ाई गई सीटें
आयोग ने इस बार 236 वैकेंसी (सिविल) बढ़ा दी है, जिसमें 198 पद सामान्य चयन के और 38 पद विशेष चयन के हैं। अब कुल 4612 पद भरे जाएंगे, यह सभी पद उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद् के हैं।
UPSSSC JE 2024 Eligibility, एजुकेशन क्वालिफिकेशन
आवेदकों के पास या तो इंटरमीडिएट सर्टिफिकेट के साथ सिविल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में चार वर्षीय बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।
Read More - 13 साल में अनाथ, फिर ऐसे पास की UPSC
UPSSSC JE 2024 Vacancy - सामान्य चयन से भर्ती
upsssc je 2024 notification के तहत 4612 वैकेंसी में सामान्य चयन के 3739 और विशेष चयन के 873 पद हैं।
UPSSSC JE 2024 Last Date - क्या है आवेदन की अंतिम तिथि
जो उम्मीदवार इस अपडेट के बाद सोच रहे हैं कि काश उन्होंने भी upsssc je 2024 के लिए अप्लाई कर दिया होता, तो अभी मौका खत्म नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 28 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
UPSSSC JE 2024 Age Limit - कौन कर सकता है आवेदन
तो अगर आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है, तो इस भर्ती अभियान का हिस्सा बनिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 के आधार पर की जाएगी। यूपीएसएसएससी चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा और फिर इंटरव्यू का आयोजन करेगी।
