जॉब्स

UPSC Calendar 2025: यूपीएससी का रिवाइज्ड कैलेंडर जारी, जानें अगले साल कब होगी IAS-IFS परीक्षा

UPSC Revised Calendar 2025: जो उम्मीदवार सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर वर्ष 2025 के लिए यूपीएससी परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025 और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा की तारीख जारी हो गई है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर कैलेंडर चेक कर सकते हैं।

Image

UPSC Exam 2025 कैलेंडर जारी

Photo : Twitter

UPSC Revised Calendar 2025: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। यूपीएससी की तरफ से साल 2025 की परीक्षाओं का कैलेंडर जारी हो गया है। जो उम्मीदवार सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर वर्ष 2025 के लिए यूपीएससी परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। परीक्षा कैलेंडर अगले वर्ष आयोजित होने वाली विभिन्न भर्तियों और परीक्षाओं के कार्यक्रम की रूपरेखा बताता है। हालांकि, कैलेंडर परीक्षा की तारीखों, आवेदन शुरू होने और परीक्षा की अवधि के बारे में भी सूचित करता है।

परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025 और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025 के माध्यम से सीएस (पी) परीक्षा, 2025 की तारीखें उसी दिन निर्धारित की गई हैं। दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी से 11 फरवरी तक चलेगी और परीक्षा 25 मई को आयोजित की जाएगी। यूपीएससी मेन्स 2025 परीक्षा अगले साल अगस्त में आयोजित की जाएगी।

UPSC Calendar 2025: कब-कब होगी कौन सी परीक्षा?

  • यूपीएससी आरटी/परीक्षा के लिए आरक्षित – 11 जनवरी 2025
  • संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 – 9 फरवरी 2025 (रविवार)
  • इंजीनियरिंग सर्विस (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 – 9 फरवरी 2025 (रविवार)
  • सीबीआई (डीएसपी) एलडीसीई – 8 मार्च 2025 (शनिवार)
  • सीआईएसएफ एसी (ईएक्सई) एलडीसीई 2025 – 9 मार्च 2025 (रविवार)
  • एनडीए, एनए 1 परीक्षा 2025 – 13 अप्रैल (रविवार)
  • सीडीएस 1 परीक्षा 2025 – 13 अप्रैल (रविवार)
  • सिविल सर्विस (प्रीलिम्स) परीक्षा,2025 – 25 मई, 2025 (रविवार)
  • यूपीएससी इंडियन फारेस्ट सर्विस (प्रीलिम्स) 2025 – 25 मई, 2025 (रविवार)
  • यूपीएससी आरटी के लिए आरक्षित – 14 जून (शनिवार)
  • आईईएस/आईएसएस परीक्षा 2025 – 20 जून (शुक्रवार)
  • संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मेन) परीक्षा 2025 – 21 जून (शनिवार)
  • इंजीनियरिंग सर्विस (मेन) – 22 जून,2025 (रविवार)
  • यूपीएससी आरटी/परीक्षा के लिए आरक्षित – 5 जुलाई (शनिवार)
  • संयुक्त मेडिकल सर्विस परीक्षा 2025 – 20 जुलाई (रविवार)
  • सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (एसी) परीक्षा 2025 – 3 अगस्त,2025 (रविवार)
  • यूपीएससी आरटी/परीक्षा के लिए आरक्षित – 9 अगस्त,2025 (शनिवार)
  • सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2025 – 22 अगस्त,2025 (शुक्रवार)
  • एनडीए तथा एनए 2 परीक्षा 2025 – 14 सितम्बर,2025 (रविवार)
  • यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा 2025 – 14 सितम्बर,2025 (रविवार)
  • यूपीएससी आरटी/परीक्षा के लिए आरक्षित – 4 अक्तूबर,2025 (शनिवार)
  • यूपीएससी आरटी/परीक्षा के लिए आरक्षित 1 नवंबर,2025 (शनिवार)
  • इंडियन फारेस्ट सर्विस (मेन) 2025 – 16 नवंबर,2025 (रविवार)
  • एसओ/स्टेनो (जीडी-बी/जीडी-I) एलडीसीई – 13 दिसंबर,2025 (शनिवार)
  • यूपीएससी आरटी/परीक्षा के लिए आरक्षित – 20 दिसंबर,2025 (शनिवार)

इसी प्रकार, एनडीए एंड एनए परीक्षा (I), 2025 और सीडीएस परीक्षा (I), 2025 11 से 31 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए परीक्षा 13 अप्रैल को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यूपीएससी आईईएस/आईएसएस परीक्षा 2025 20 जून को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली है। उम्मीदवार 12 फरवरी से 4 मार्च के बीच अपने आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article