जॉब्स

UP Police Recruitment 2022: यूपी पुलिस में कांस्टेबल पदों पर नौकरी का मौका, 12वीं पास आज से करें आवेदन

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 05:55 PM IST

UPPBPB Constable Recruitment 2022, UP Police Constable 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत सिविलियन कांस्टेबल के 534 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती के लिए uppbpb.gov.in पर‌ आज से अप्लाई कर सकते हैं।

Image

यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 534 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी पुलिस में कांस्टेबल पदों पर नौकरी का मौका
  • स्पोर्ट्स कोटा के तहत होगी भर्ती
  • 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

UPPBPB Constable Recruitment 2022, UP Police Constable Recruitment 2022, uppbpb.gov.in: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में नौकरी का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी यूपी पुलिस भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर आज यानी 1 अक्टूबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गई है।

UP Police Constable Vacancy 2022: इतने पदों पर होगी भर्ती

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से यूपी पुलिस में स्पोर्ट्स कोटा के तहत 534 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, हॉकी, बॉक्सिंग, शूटिंग, स्विमिंग, एथलेटिक्स, फुटबॉल और साइकिलिंग सहित अन्य खेलों में महिला खिलाड़ियों के लिए 199 पद और पुरुष खिलाड़ियों के लिए 335 पद शामिल हैं।

UP Police Constable Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता

यूपी कांस्टेबल भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 22 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

UP Police Constable Bharti 2022: यह अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने नेशनल गेम्स, नेशनल चैंपियनशिप, फेडरेशन कप नेशनल, ऑल इंडिया इंटर स्टेट चैंपियनशिप, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट, वर्ल्ड स्कूल गेम्स अंडर-19, नेशनल स्कूल गेम्स अंडर-19 और ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में से किसी एक में भी भाग लिया है, वह यूपी कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

UP Police Constable Application: इतना देना होगा शुल्क

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 400 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन के माध्यम से अपनी योग्यता अवश्य जांच लें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article