UP Roadways Vacancy 2024: यूपी रोडवेज भर्ती 2024 अभियान के तहत ड्राइवर के पद पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए वॉक इन का आयोजन क्षेत्र के अनुसार 10 से 13 जून 2024 तक किया गया था, इसमें जो लोग सेलेक्ट हुए हैं उन्हें अगले राउंड के लिए तैयार होना होगा, जो कि कानपुर में होगा। (UP Roadways Vacancy 2024 Notification) चयनित उम्मीदवारों को वेतन के साथ सरकारी सुविधाओं का भी लाभ होगा, ऐसे में देखें कितने लोग हुए सेलेक्ट व क्या है अगला राउंड
UP Roadways Driver Vacancy 2024
पहले चरण के अंतर्गत चालकों के 98 पदों की भर्ती के लिए टेस्ट लिया गया था, सैकड़ो उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की, लेकिन 150 लोगों अभ्यर्थियों को कानपुर केंद्रीय कार्यशाला में उपस्थित होने का मौका मिला।
कब से होगा अगला राउंड, UP Roadways Vacancy 2024 Selection Procedure
एक जानकारी के अनुसार, 22 से 29 जून के बीच अंंतिम राउंड होगा, जिसमें इन सेलेक्टेड 150 में से 52 लोगों की छटनी होनी है। जो अभ्यर्थी अंतिम रूप से सफल घोषित होंगे, उन्हें जुलाई के पहले सप्ताह में नियुक्ति पत्र देकर रीजन के अलग-अलग डिपो में ड्यूटी एलॉट की जा सकती है।
कब तक मिलेगा नियुक्ति पत्र, UP Roadways Vacancy 2024 Call Letter
दूसरा राउंड महज 10 दिनों के अंतर पर शुरू हो रहा है, इससे पता चलता है कि भर्ती प्रक्रिया तेज चल रही है। माना जा रहा है जुलाई के पहले सप्ताह में संविदा चालकों को नियुक्ति पत्र दिया जा सकता है।
क्या मांगी गई थी योग्यता, UP Roadways Vacancy 2024 Qualification
संविदा चालक के पदों पर भर्ती होने के लिए उम्मीदवारों के पास आठवीं पास और 2 साल पुराना हैवी लाइसेंस होना जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थी की ऊंचाई कम से कम पांच फुट तीन इंच होनी चाहिए। उम्र की बात करें तो 23 वर्ष छह माह से लेकर अधिकतम 58 वर्ष तक के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।
