जॉब्स

Up Police Vacancy 2025: खत्म हुआ इंतजार, यूपी पुलिस में आई बंपर भर्ती, 4542 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

Up Police Vacancy 2025 Online Form Date: पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए बड़ी सौगात आई है, यहां 4542 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है, जानें किस विभाग में कितने पदों को भरा जाएगा, कौन व कब तक कर सकते हैं आवेदन

Image

यूपी पुलिस वैकेंसी 2025 4542 अधिसूचना के लिए ऑनलाइन फॉर्म पीडीएफ जारी ऑनलाइन आवेदन करें (Image - TNN)

Up Police Vacancy 2025 Online Form Date: उत्तर प्रदेश से हैं और पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं? तो ये खबर आपके बेहद काम की है, (Up Police Vacancy 2025 Date) अगर आप भी यूपी पुलिस में भर्ती के लिए तैयारी कर रहे हैं या आपके जान पहचान में कोई युवा यूपी पुलिस में नौकरी की तलाश में हैं, तो हो जाएं तैयार क्योंकि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने यूपी पुलिस में कुल 4542 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

पदों का विवरण
सब-इंस्पेक्टर (SI/दारोगा) के 4242 पद
प्लाटून कमांडर के 135 पद
इसके अलावा विशेष सुरक्षा बल (SSF) में 60 पद और महिला PAC वाहिनियों (बदायूं, लखनऊ व गोरखपुर) के लिए 106 पद निर्धारित हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि11 सितंबर 2025
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि11 सितंबर 2025
शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि13 सितंबर 2025
कब से करें आवेदन

आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है आप जल्द से जल्द आवेदन कर लें। इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट (Up Police Vacancy 2025 Apply Online) uppbpb.gov.in पर जाने की जरूरत है। लेकिन आवेदन करने से पहले नोटिस जरूर पढ़ लें

देखें नोटिस

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा।

कब तक करें आवेदन, Up Police Vacancy 2025 Form Date

इच्छुक उम्मीदवार 11 सितंबर 2025 तक आवेन कर सकते हैं। जारी आदेश के मुताबिक, इस भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में सभी वर्गों को एक बार के लिए 3 साल की छूट दी जाएगी।

कांस्‍टेबल के 60 हजार पदों पर भर्ती हुई पूरी

इससे पहले आपको यूपी में कांस्टेबल के 60244 पदों पर भर्ती के बारे में पता चला होगा, ये भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, चयनित सिपाहियों को विभिन्‍न पुलिस लाइन में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब 4542 पदों को भरा जाएगा, इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article