जॉब्स

UP Police SI Recruitment 2024: यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर पदों पर नौकरी का शानदार मौका, जानें कौन कर सकेगा अप्लाई

UP Police SI Recruitment 2024, UP Police Sub Inspector Recruitment 2024: यूपी पुलिस ने सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां सभी आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

Image

UP Police SI Recruitment 2024

UP Police SI Notification 2024, UP Police Sub Inspector Recruitment 2024: यूपी पुलिस में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPPB) ने सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर 7 जनवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 28 जनवरी निर्धारित की गई है।

UP Police SI Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के कुल 921 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) के 268 पद, पुलिस सहायक उप निरिक्षक (लिपिक) के 449 पद और पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के 204 पद शामिल हैं।

UP Police Sub Inspector Exam 2024: ऐसे होगा चयन

यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। इस परीक्षा में 400 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए कुल 2:30 घंटे का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 35 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।

UP Police SI Recruitment 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई

सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री अनिवार्य है।

UP Police SI Application 2024: कितना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर 7 जनवरी से 28 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को 400 रुपये शुल्क का भुगतान भी करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article