UP Police Constable Result 2024 Date, Kab Aayega, Sarkari Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड अगले सप्ताह तक कांस्टेबल के 60 हजार 240 पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर (UP Police Constable Result) सकता है। सूत्रों की मानें तो कॉपियों का मूल्यांकन लगभग समाप्ति की (UP Police Constable Result 2024 Date) ओर है। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस माह के अंत तक रिजल्ट जारी करने का निर्देश (UP Police Constable Result 2024 Sarkari Result) दिया है। ऐसे में जल्द ही रिजल्ट का ऐलान होने वाला है। नतीजे घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करवा (UP Police Constable Result) दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
UP Police Constable Result: दो पालियों में आयोजित की गई थी परीक्षा
बता दें यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी को आयोजित की गई थी। हालांकि पेपर में गड़बड़ी के चलते इसे रद्द कर दिया गया था। इसके बाद परीक्षा 23 अगस्त, 24 अगस्त, 25 अगस्त, 30 अगस्त और 31 अगस्त 2024 को आयोजित की गई थी। एग्जाम दो पालियों में निर्धारित किया गया था। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक था। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित थी। वहीं प्रोविजनल आंसर की 11 सितंबर को जारी की गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को एक से दो दिन का समय दिया गया था।UP Police Constable Result 2024 Date: कब जारी होगा रिजल्ट
हाल ही में यूपीपीबीपीबी के सूत्र ने नाम ना लेने के शर्त पर बताया कि रिजल्ट जारी करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग के लिए लगातार सेंटर का निरीक्षण किया जा रहा है। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्म में साइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इसके एक से दो दिन के भीतर पीईटी व पीएसटी के लिए शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।UP Police Constable Result 2024: कैसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाक UP Police Constable Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- यदि सर्च बॉक्स में आपका नाम प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
