जॉब्स

UP NHM Recruitment 2022: यूपी में नौकरी का शानदार मौका, 17 हजार से अधिक पद खाली, जानें योग्यता

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Nov 28, 2022, 05:00 PM IST

Sarkari Naukri Notification 2022, UP National Health Mission Recruitment 2022, UP NHM Notification 2022: नेशनल हेल्थ मिशन, उत्तर प्रदेश ने स्टाफ नर्स सहित कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर 12 दिसंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

सरकारी नौकरी 2022

Photo : iStock

UP NRHM Recruitment 2022, UP Sarkari Naukri 2022: यूपी में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका है। नेशनल हेल्थ मिशन, उत्तर प्रदेश ने स्टाफ नर्स सहित कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी यूपी एनएचएम भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 12 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर 2022 से शुरू की जा चुकी है।

UP NHM Notification 2022: कितने पद खाली

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से यूपी में स्टाफ नर्स, एएनएम, फार्मासिस्ट एलोपैथी और लैब टेक्नीशियन के कुल 17291 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। 100 अंको की यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी।

UP NHM Exam 2022: इतनेे अंक जरूरी

यूपी एनएचएम भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। जबकि, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। वहीं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 24 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है।

UP NHM Job Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन

स्टाफ नर्स सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही यूपी नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य है। इसके अलावा भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

NHM UP Recruitment 2022: इस बात का रखें ध्यान

योग्य अभ्यर्थी यूपी एनएचएम भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 12 दिसंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क भी नहीं जमा करना होगा। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा इसलिए अप्लाई करने के लिए आखिरी समय तक का इंतजार न करें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारीक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article