जॉब्स

UP Clerk Recruitment 2024: शिक्षा विभाग में होगी क्लर्क की 990 पदों पर भर्ती, सैलरी होगी 43000 से ज्यादा, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

UP Education Department Clerk Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग में जल्द लिपिक यानी क्लर्क के खाली पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग में क्लर्क के कुल 990 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है।

Image

यूपी में सरकारी नौकरी 2024

Photo : Times Now Digital

UP Education Department Clerk Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश के बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग क्लर्क के कुल 990 खाली पदों पर जल्द भर्तियां होने वाली हैं। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को राहत मिलने वाली है। इस भर्ती के लिए बेसिक शिक्षा निदेशालय की तरफ से आयोग को ऑनलाइन नोटिस भेज दिया गया है। इसमें जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर जैसे पदों पर भी भर्तियां होंगी। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। इस वैकेंसी में कौन आवेदन कर सकता है और सैलरी कितनी होगी इसकी डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

UP Clerk Recruitment: क्लर्क के 990 पदों पर वैकेंसी

उत्तर प्रदेश के बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग (UPMSP) की तरफ से क्लर्क के कुल 990 पदों पर भर्तियां होंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन से लेकर रिजल्ट जारी करने तक की प्रक्रिया उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC द्वारा पूरी कराई जाएगी। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट- upsssc.gov.in पर नजर रखें।

UP Clerk Eligibility कौन कर सकता है अप्लाई?

क्लर्क के खाली पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को UPSSSC PET 2023 परीक्षा पास होना जरूरी है। UP PET 2023 सर्टिफिकेट रखने वाले ही इस पद के लिए आवेदन के पात्र माने जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग के कार्यालयों, ओपन स्टडी विभाग और राजकीय इंटर कॉलेज में जूनियर असिस्टेंट के 3197 पद खाली हुए थे। इन पदों के सामने राज्य में कुल 1682 पद भरे ए और 1515 पद खाली रह गए। खाली पदों में से 875 पदों के लिए नोटिफिकेशन बेसिक शिक्षा निदेशालय में तैयार हो गया है। ऐसे में यूपी में स्टेनोग्राफर के 163 पद खाली हुए हैं। खाली पदों में से 115 पदों पर नोटिफिकेशन तैयार हुआ है। ऐसे में कुल 875 और 115 यानी 990 पदों पर भर्तियां होने वाली हैं।

कितनी होगी सैलरी?

उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग के कार्यालयों में क्लर्क के पद पर सेलेक्ट होने वालों को पे मैट्रिक्स लेवल 4 के तहत सैलरी मिलती है। इसमें बेसिक सैलरी वार्षिक 4.1 लाख से 5.2 लाख रुपये तक होती है। ऐसे में हर महीने 34,430 रुपये से 43,455 रुपये तक बेसिक सैलरी मिलती है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article