UP Anganwadi Bharti 2025 Notification: उत्तर प्रदेश के आंगनवाड़ी विभाग में बड़ी भर्ती होने वाली है। इस बार कुल 948 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अगर आप भी इस नौकरी के लिए इच्छुक हैं, तो आंगनवाड़ी वर्कर व हेल्पर के लिए अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार 19 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानें क्या है सेलेक्शन का पूरा तरीका
पहले ये जान लें, इस भर्ती में आवेदन करने वाली उम्मीदवारों का उत्तर प्रदेश का निवासी होना आवश्यक है। यदि नोटिफिकेशन में किसी विशेष क्षेत्र या जिले के लिए अलग नियम हों, तो उनका पालन करना होगा।
UP Anganwadi Bharti Last Date
उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी विभाग में आवेदन के लिए प्रोसेस शुरू हो गया है। आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 19 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UP Anganwadi Bharti 2025: कौन कर सकता है आवेदन
इच्छुक उम्मीदवारों का 10वीं और 12वीं पास होना जरूरी है। आंगनवाड़ी वर्कर के लिए 12वीं पास मांगा है, जबकि आंगनवाड़ी हेल्पर के लिए 10वीं पास होना जरूरी है।
UP Anganwadi Bharti 2025: पदों के बारे में
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 948 पदों को भरा जाएगा। इनमें 12 पद आंगनवाड़ी वर्कर, जबकि 936 पद आंगनवाड़ी हेल्पर के हैं। आप जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, आप आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर कर सकते है।
UP Anganwadi Bharti 2025: आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 व ज्यादा से ज्यादा 35 होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।
UP Anganwadi Bharti 2025: कैसे होगा चयन? व कितनी होगी आवेदन फीस
पहले आवेदन पत्र की जांच की जाएगी। इसके बाद योग्य मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इस प्रक्रिया में लिखित परीक्षा नहीं होती है। खास बात ये भी है कि
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 में किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
