जॉब्स

UKSSSC Recruitment 2024: उत्तराखंड में आई 12वीं पास के लिए बंपर वैकेंसी, इस दिन से करें अप्लाई

UKSSSC Recruitment 2024, Uttarakhand Sarkari Naukri: उत्तराखंड में 12वीं पास कैंडिडेट्स को सरकारी नौकरी पाने का शानदारी मौका है। उत्तराखंड सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UKSSSC) की तरफ से कई विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 751 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

Image

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी

Photo : Times Now Digital

UKSSSC Recruitment 2024, Uttarakhand Sarkari Naukri: उत्तराखंड सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UKSSSC) की तरफ से कई विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 751 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। उत्तराखंड में 12वीं पास कैंडिडेट्स को सरकारी नौकरी पाने का शानदारी मौका है। इस वैकेंसी के माध्यम से डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO), कंप्यूटर असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट सहित कई अन्य पदों पर भर्तियां होंगी।

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी के लिए जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अक्टूबर 2024 से शुरू हो जाएगी। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने का सही तरीका नीचे देख सकते हैं।

UKSSSC Vacancy 2024 Application ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- sssc.uk.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Notification के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर के UKPSSC Group C Recruitment 2024 Various Post Application लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद New Registration के ऑप्शन पर जाएं।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

इन पदों पर होगी भर्तियां

  • डाटा एंट्री ऑपरेटर (उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग): 03 पदों
  • कंप्यूटर सहायक सह रिसेप्शनिस्ट (राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखंड): 03 पदों
  • जूनियर असिस्टेंट (उत्तराखंड राज्य के विभिन्न विभाग): 465 पदों
  • रिसेप्शनिस्ट (राज्य संपत्ति विभाग): 05 पदों
  • आवास निरीक्षक (आवास विभाग): 01 पदों
  • मेट (सिंचाई विभाग): 268 पदों
  • पर्यवेक्षक (विभिन्न विभाग): 06 पदों

कौन कर सकता है अप्लाई?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2024 के अनुसार की जाएगी, लागू नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए और कुछ पदों के लिए टाइपिंग का अनुभव होना चाहिए।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article