जॉब्स

UCIL Apprentice 2025: पब्लिक सेक्टर में अप्रेंटिसशिप करने का मौका, जानें कौन कब तक कर सकता है आवेदन

UCIL Apprentice 2025 Notification: यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में अप्रेंटिसशिप करने का मौका है। कुल 228 पदों के लिए 2 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है। अप्लाई के लिए आपको apprenticeshipindia.gov.in पर जाने की जरूरत है, जानें क्या मांगी गई है योग्यता

Image

यूसीआईएल अपरेंटिस भर्ती 2025

UCIL Apprentice 2025 Notification Pdf: यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में अप्रेंटिसशिप करने का मौका है। बता दें यूसीआईएल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइसेज है। बहुत से युवा यहां करियर बनाने की इच्छा रखते हैं। अगर आप भी यहां काम की तलाश में हैं, तो अप्रेंटिसशिप के माध्यम से UCIL से जुड़ा जा सकता है। UCIL Notification 2025 के अनुसार, 228 पदों पर भर्ती की जाएगी, जानें कौन कब तक कर सकता है आवेदन

यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड अप्रेंटिस एक्ट-1961 के तहत ट्रेड अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए उम्मीदवारों को नियुक्त करना चाहता है। झारखंड क्षेत्र में यूसीआईएल की सभी इकाइयों के लिए रिक्तियां भरी जाएंगी।

अप्रेंटिसशिप की अवधि एक वर्ष के लिए होगी, इस विज्ञप्ति के जरिये विभिन्न ट्रेडों में भर्ती की जाएगी।

UCIL Apprentice Recruitment 2025 Date

यूसीआईएल अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 3 जनवरी 2025 को शुरू किया गया था, पंजीकरण की अंतिम तिथि 2 फरवरी 2025 है।

UCIL Apprentice Recruitment 2025 Eligibility

एनसीवीटी से संबंधित ट्रेडों में 10वीं और आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीदवार इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। वे उम्मीदवार जो पहले से ही किसी सरकारी/ सार्वजनिक क्षेत्र/ निजी औद्योगिक संगठनों में अप्रेंटिस एक्ट, 1961 के तहत अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं या वर्तमान में कर रहे हैं, वे इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।

ट्रेड का नाम पदों की संख्या
Fitter80
Electrician80
Welder (Gas & Electric)38
Turner/Machinist10
Instrument Mechanic4
Mechanical Diesel/Mechanical MV10
Carpenter3
Plumber3
कुल 228
UCIL Apprentice Recruitment 2025 Notification Pdf Link

UCIL Apprentice Recruitment 2025 Apply Online

इच्छुक उम्मीदवार ucil.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UCIL Apprentice Recruitment 2025 Age

18 से 25 वर्ष तक के युवा यूसीआईएल में अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

UCIL Apprentice Recruitment 2025 Selection

आवेदकों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article