जॉब्स

Tamilnadu Cooperative Bank Recruitment 2025: ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी! कोऑपरेटिव बैंक में 2500 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

Tamilnadu Cooperative Bank Recruitment 2025: तमिलनाडु कोऑपरेटिव बैंक में 2513 पदों पर भर्ती (Tamilnadu Cooperative Bank Recruitment) निकली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (Tamilnadu Cooperative Bank Vacancy) सकते हैं। यहां आप तमिलनाडु कोऑपरेटिव बैंक में भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Tamilnadu Cooperative Bank Recruitment 2025

Tamilnadu Cooperative Bank Recruitment 2025: तमिलनाडु कोऑपरेटिव बैंक में 2500 से ज्यादा पदों पदों पर निकली वैकेंसी

Tamilnadu Cooperative Bank Recruitment 2025: कोऑपरेटिव बैंक में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Tamilnadu Cooperative Bank Recruitment 2025) खबर है। तमिलनाडु कोऑपरेटिव बैंक में 2513 पदों पर भर्ती (Tamilnadu Cooperative Bank Recruitment) निकली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए तमाम पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (Tamilnadu Cooperative Bank Vacancy) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 6 अगस्त को लिंक एक्टिव किया गया था। वहीं पंजीकरण की आखिरी तारीख 26 अगस्त 2025 है। यहां आप तमिलनाडु कोऑपरेटिव बैंक में भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Tamilnadu Cooperative Bank Recruitment 2025: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

तमिलनाडु कोऑपरेटिव बैंक के इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कॉमर्स, अकाउंट्स, बैंकिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कोऑपरेटिव मैनेजमेंट में डिप्लोमा भी आवश्यक है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 32 साल होनी चाहिए। वहीं रिजर्व कैटेगिरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

Tamilnadu Cooperative Bank Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Tamilnadu Cooperative Bank Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • भविष्य में संदर्भों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

Tamilnadu Cooperative Bank Vacancy 2025: आवेदन शुल्क

तमिलनाडु कोऑपरेटिव बैंक के इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये व एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये शुल्क निर्धारित है।

Tamilnadu Cooperative Bank Vacancy: सेलेक्शन प्रोसेस

तमिलनाडु कोऑपरेटिव बैंक के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। यहां कोऑपरेटिव मैनेजमेंट से 50 प्रश्न, कोऑपरेटिव क्रेडिट एंड बैंकिंग से 50 प्रश्न, कोऑपरेटिव अकाउंटिंग से 25 प्रश्न, एमआईएस एंड कंप्यूटर एप्लिकेशन/ कंप्यूटर फंडामेंटल्स से 25 सवाल, जनरल स्टडीज से 25 प्रश्न और तमिल लैंग्वेज से 25 प्रश्न पूछे गए थे। यहां सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज

आदित्य सिंह
आदित्य सिंह Author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article