जॉब्स

SSC Stenographer Recruitment 2025: एसएससी ने स्टेनोग्राफर के 261 पदों पर निकाली वैकेंसी, 12वीं पास करें आवेदन

SSC Stenographer Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी के 261 पदों पर भर्ती (SSC Stenographer Recruitment) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (SSC Stenographer Vacancy) सकते हैं। यहां आप एसएससी स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

SSC Stenographer Recruitment 2025: एसएससी ने स्टेनोग्राफर के 261 पदों पर निकाली वैकेंसी

SSC Stenographer Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: 12वीं पास कर सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSC Stenographer Recruitment 2025) खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी के 250 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए केंद्रीय सरकारी विभागों में स्टेनोग्राफर की रिक्तियों पर भर्ती (SSC Stenographer Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप एसएससी स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

SSC Stenographer Recruitment 2025: आवेदन की आखिरी तारीख

  • आवेदन की शुरुआत - 6 जून 2025
  • आवेदन की आखिरी तारीख - 26 जून 2025
  • आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख - 27 जून है।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन की तारीख - 1 से 2 जुलाई तक

SSC Stenographer Vacancy 2025: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

एसएससी के स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। वहीं एझ लिमिट की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए।

SSC Stenographer Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर SSC Stenographer TRecruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  7. अब नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

SSC Stenographer Grade C Vacancy: कैसे होगा सेलेक्शन

बता दें एसएससी स्टेनोग्राफर के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। यहां कंप्यूटर आधारिक टेस्ट परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए स्किल टेस्ट होगा। इसके बाद दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

SSC Stenographer Recruitment 2025

एसएससी स्टेनोग्राफर की सैलरी की बात करें तो यहां शुरुआत में यहां 9,300 रुपये से लेकर 34,800 रुपये के बीच मिलेगी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article