Ahaan Panday-Aneet Padda Movie Shooting Update: फिल्म सैयारा (Saiyaara) में अपनी जोड़ी से दर्शकों के बीच पहचान बनाने वाले अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) अब एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की अगली फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी (Mohit Suri) कर रहे हैं और इस प्रोजेक्ट को यश राज फिल्म्स (Yash Raj Films) प्रोड्यूस कर रहा है। अब इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की तारीख भी सामने आ गई है। तो चलिए जानते है अहान पांडे और अनीत पड्डा की इस फिल्म की शूटिंग कब से शुरू होने वाली है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:Parineeti Chopra का बड़ा खुलासा, Sushant Singh Rajput के साथ करने वाली थीं खास फिल्म
इस महीने से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म की शूटिंग को लेकर सामने आया अपडेट है। Variety India की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहित सूरी की ये फिल्म अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में फ्लोर पर जाएगी। यानी मेकर्स जल्द ही फिल्म की प्रिंसिपल फोटोग्राफी शुरू करने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग को लेकर तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंच चुकी हैं। ये प्रोजेक्ट अप्रैल में यश राज फिल्म्स की ओर से आधिकारिक तौर पर अनाउंस किया गया था। फिल्म को प्रोड्यूस करने की जिम्मेदारी अक्षय विधानी (Akshaye Widhani) के पास है, जो इससे पहले ‘सैयारा’ को भी प्रोड्यूस कर चुके हैं। फिल्म को 2027 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज करने का प्लान है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:Anurag Kashyap के 'गलत फिल्में चुनने' वाले बयान पर भड़के 'Gondhal' डायरेक्टर, बोले 'पहले फिल्म तो देखिए...'
‘सतरंगा’ है फिल्म का नाम?
इस फिल्म को लेकर इससे पहले खबर आई थी कि ‘सतरंगा’ (Satranga) इसका वर्किंग टाइटल हो सकता है। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने इसे फाइनल टाइटल के तौर पर कंफर्म नहीं किया है। रिपोर्ट के अनुसार, ‘सतरंगा’ नाम टी-सीरीज के पास रजिस्टर्ड है और फिल्म का असली नाम अभी सामने नहीं आया है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म को लेकर आए अपडेट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
