टेक एंड गैजेट्स

Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले और Snapdragon प्रोसेसर से लैस, जानें कीमत और फीचर्स

कंपनी ने दोनों टैबलेट को Soft Light Edition भी लॉन्च किए गए हैं। इनमें मैट स्क्रीन दी गई है, जिससे स्क्रीन पर रोशनी का रिफ्लेक्शन कम होता है। फैंस के लिए अच्छी बात यह है कि कंपनी ने दोनों ही टैबलेट में कई सारे स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध कराए हैं।

Image

कंपनी ने अपने लेटेस्ट टैबलेट में कई सारे तगड़े फीचर्स उपलब्ध कराए हैं।(फोटो क्रेडिट-Digit)

वेब सीरीज देखना हो या फिर स्पोर्ट्स कंटेंट की बात हो इन्हें देखने का असली मजा बड़े डिस्प्ले वाले डिवाइस पर ही आता है। अगर आप अपने लिए एक नया टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रही हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी अपने फैंस के लिए दो नए टैबलेट लॉन्च किए हैं। शॉओमी के लेटेस्ट टैबलेट Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हैं। दोनों ही टैबलेट में आपको 144Hz रिफ्रेश रेट वाली दमदार डिस्प्ले देखने को मिलती है।

शाओमी ने फिलहाल Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro को अपने होम मार्केट में ही लॉन्च किया है, लेकिन जिस तरह से शॉओमी की फैन फॉलोइंग भारत फैंस के बीच में उससे उम्मीद लगाई जा सकती है कि कंपनी जल्द ही इसे भारतीय बाजार में भी लॉन्च कर सकती है। इनमें नए Snapdragon प्रोसेसर, बेहतर ऑडियो और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। आइए आपको इन डिवाइसेस के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

कंपनी ने दोनों टैबलेट को Soft Light Edition भी लॉन्च किए गए हैं। इनमें मैट स्क्रीन दी गई है, जिससे स्क्रीन पर रोशनी का रिफ्लेक्शन कम होता है। यह फीचर खासतौर पर पढ़ने, लिखने और ड्रॉइंग करने वालों के लिए उपयोगी हो सकता है। फैंस के लिए अच्छी बात यह है कि कंपनी ने दोनों ही टैबलेट में कई सारे स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध कराए हैं।

Xiaomi Pad 9 की कीमत

  • 8GB RAM + 128GB स्टोरेज: 2,999 युआन (Rs.42870)
  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: 3,299 युआन (Rs.47159)
  • 8GB RAM + 256GB Soft Light Edition: 3,499 युआन (Rs.50018)
  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज: 3,799 युआन (Rs.54306)

Xiaomi Pad 9 Pro की कीमत

  • 8GB RAM + 128GB स्टोरेज: 3,799 युआन (Rs.54306)
  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: 4,099 युआन (Rs.58595
  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज: 4,599 युआन (Rs.65742)
  • 12GB RAM + 256GB Soft Light Edition: 4,799 युआन (Rs.68601)
  • 16GB RAM + 256GB स्टोरेज: 4,999 युआन (Rs.71461)

Xiaomi Pad 9 के फीचर्स

Xiaomi Pad 9 में 11.2 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 3200×2136 पिक्सल है और स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 144Hz है। डिस्प्ले में HDR10, Dolby Vision और DCI-P3 कलर सपोर्ट मिलता है। इसमें 360Hz टच सैंपलिंग और 240Hz स्टायलस सैंपलिंग भी दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। टैबलेट में 12GB तक RAM मिलती है।

Xiaomi Pad 9 Pro में क्या खास है?

Pad 9 Pro में 12.5 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है। इसमें भी 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इस टैबलेट में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है और यह 16GB तक RAM के साथ आता है। बड़ी स्क्रीन और ज्यादा RAM की वजह से इसे खासतौर पर मल्टीटास्किंग और काम करने के लिए बनाया गया है। दोनों टैबलेट में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और USB Type-C 3.2 Gen 1 पोर्ट मिलता है।

कैमरा सेटअप और स्पीकर्स

कैमरे की बात करें तो Xiaomi Pad 9 में पीछे की तरफ 13MP कैमरा और आगे 8MP कैमरा दिया गया है। वहीं Pad 9 Pro में बेहतर कैमरे मिलते हैं। इसमें 50MP का रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों टैबलेट से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

ऑडियो के लिए दोनों टैबलेट में चार स्पीकर दिए गए हैं। इनमें Dolby Atmos और Hi-Res Audio का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा दोनों टैबलेट में चार माइक्रोफोन दिए गए हैं, जो शोर कम करने में मदद करते हैं। टैबलेट में फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर, जायरोस्कोप और एम्बिएंट लाइट सेंसर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग

Xiaomi Pad 9 में 9,720mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं Pad 9 Pro में इससे बड़ी 11,000mAh की बैटरी है। इसमें 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। Xiaomi के अनुसार, Pad 9 Pro एक बार चार्ज करने पर 14.5 घंटे तक शॉर्ट वीडियो चला सकता है। ऑनलाइन मीटिंग के दौरान यह 20 घंटे तक चल सकता है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article