बॉलीवुड

SCOOP:रिलीज से पहले ही Salman Khan की 'मॉन्स्टर' ने छापे करोड़ों, PVR INOX ने इतने करोड़ में खरीदे राइट्स!!

Salman Khan's Monster: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सलमान खान की फिल्म 'मॉन्स्टर' के ऑल इंडिया डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स करोड़ों रुपये में बिके हैं।

Image

'मॉन्स्टर' के बिके राइट्स (Pic Credit: Instagram)

Salman Khan's Monster: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के फैन्स उन्हें जल्द ही फिल्म 'मॉन्स्टर' में देखने के लिए बेताब हैं। इस मूवी का क्रेज फैन्स के बीच कम नहीं हो रहा है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ईद 2027 इस मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं। अब इस फिल्म को लेकर अब एक बड़ा ट्रेड अपडेट सामने आया है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी ने रिलीज से पहले ही करोड़ों रुपये अपने खाते में जोड़ लिए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर भी पढ़ें: 'Monster' में Salman Khan के साथ नजर आएगा ये साउथ एक्टर, 10 दिनों तक मुंबई में होगी शूटिंग)

PVR INOX ने हासिल किए 'मॉन्स्टर' के राइट्स

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार निर्माता दिल राजू ने सलमान खान की 'मॉन्स्टर' के लिए एक बड़ी डिस्ट्रीब्यूशन डील फाइनल की है। बताया जा रहा है कि पीवीआर इनोक्स ने 100 करोड़ रुपये में इसके ऑल इंडिया डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स हासिल किए हैं। यह डील रिफंडेबल एडवांस स्ट्रक्चर पर आधारित बताई जा रही है। ट्रेड से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पीवीआर इनोक्स को उम्मीद है कि सलमान खान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई करने में सफल रहेगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर भी पढ़ें: Anurag Kashyap के 'गलत फिल्में चुनने' वाले बयान पर भड़के 'Gondhal' डायरेक्टर, बोले 'पहले फिल्म तो देखिए...')

सलमान खान का दिखेगा नया अंदाज

'मॉन्स्टर' को लेकर एक अपडेट यह भी है कि इसमें मेकर्स ने साउथ एक्टर अरविंद स्वामी को भी कास्ट किया है। इस मूवी में अरविंद को नेगेटिव किरदार में देखा जाएगा। इस समय वो मुंबई में वो 10 दिनों तक शूटिंग करने वाले हैं। फिल्म में सलमान खान की भिड़ंत अरविंद स्वामी से होती दिखाई देगी। इतना ही फिल्म में सलमान खान का एकदम नया अंदाज दिखाई देगा। फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता वंशी पैदिपल्ली कर रहे हैं। इस मूवी में नयनतारा को लीड एक्ट्रेस के तौर पर देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article