जॉब्स

SSC MTS Exam 2024:डेढ़ घंटे में देना होगा 90 सवालों का जवाब, देखें एसएससी एमटीएस एग्जाम पैटर्न

SSC MTS Exam 2024 Date and Time: एसएससी एमटीएस भर्ती में आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स को वैकेंसी की डिटेल्स जैसे योग्यता, आयु सीमा, एग्जाम पैटर्न और सिलेबस के बारे में पता होना चाहिए। इस साल SSC MTS and Havaldar भर्ती के माध्यम से कुल 8326 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 31 जुलाई 2024 तक का समय दिया गया है।

Image

SSC MTS परीक्षा पैटर्न

Photo : iStock

SSC MTS Exam 2024 Date and Time: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लि आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस साल SSC MTS and Havaldar भर्ती के माध्यम से कुल 8326 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 31 जुलाई 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाएं।

एसएससी एमटीएस भर्ती में आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स को वैकेंसी की डिटेल्स जैसे योग्यता, आयु सीमा, एग्जाम पैटर्न और सिलेबस के बारे में पता होना चाहिए। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वालों की संख्या लाखों में होती है। ऐसे में परीक्षा में प्रतियोगिता काफी कठिन होने वाली है। उम्मीदवार आज से ही परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें। इस कड़ी मे एग्जाम पैटर्न नीचे देख सकते हैं।

SSC MTS Exam Pattern: कैसे होगी परीक्षा?

  • एसएससी एमटीएस परीक्षा में पेपर दो सेशन में होगा।
  • पहले सेशन में कुल 40 सवाल होंगे।
  • पहला सेशन कुल 120 अंकों के लिए होगा।
  • पहला सेशन सॉल्व करने के लिए 45 मिनट का समय मिलेगा।
  • दूसरा सेशन 50 सवालों वाला होगा।
  • दूसरे सेशन में 150 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे।
  • यह सेशन भी 45 मिनटों का ही होगा।
  • ऐसे में पूरी परीक्षा 40+50= 90 सवालों की होगी।
  • पूरी परीक्षा में कुल 150+120= 270 अंके सवाल पूछे जाएंगे।

SSC MTS 2024 परीक्षा कुल 90 मिनट की होगी। परीक्षा में पहले सेशन में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। वहीं, दूसरे सेशन में हर गलत सवाल पर एक अंक काटे जाएंगे। बता दें कि यह परीक्षा बहुविकल्पीय सवालों वाली होगी। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट यानी CBT Mode में आयोजित की जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

SSC MTS and Havaldar Exam Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

SSC MTS Exam Date: कब होगी परीक्षा?

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए 1 अगस्त तक फीस जमा करने की आखिरी तारीख है। वहीं, उम्मीदवारों को ध्यान रखाना चाहिए कि इस वैकेंसी के लिए पहले पेपर का आयोजन अक्टूबर और नवंबर महीने में होगा। इसके बाद दूसरे पेपर के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article