जॉब्स

SSC GD Constable Recruitment 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल के 25,487 पदों पर निकली वैकेंसी, आज से करें आवेदन

SSC GD Constable Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने जीडी कांस्टेबल के 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 है। यहां आप एसएससी जीडी कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

SSC GD Constable Recruitment 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल के 25487 पदों पर निकली वैकेंसी

SSC GD Constable Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: बेरोजगारी के दौर में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने जीडी कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सीमा सुरक्षा बल (BSF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल, असम राइफल्स (AR) और सचिवालय सुरक्षा बल (SSB) कुल 25,487 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

SSC GD Constable Recruitment 2025: आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण तारीख

यहां आवेदन के लिए आज यानी 1 दिसंबर को लिंक एक्टिव कर दिया गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 है। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 1 जनवरी 2026 है। जब एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो 8 जनवरी से 10 जनवरी तक ओपन की जाएगी।

SSC GD Constable Recruitment 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)14,595
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)5490
सशस्त्र सीमा बल (SSB)1764
असम राइफल्स (AR)1706
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP)1293
सीमा सुरक्षा बल (BSF)616
सेक्रेटेरिएट सिक्योरिटी फोर्स23
बता दें यह रिक्तियां अस्थायी हैं बदल सकती हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि 10% रिक्तियां पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं और राज्य/केंद्र शासित प्रदेशवार आवंटन अधिकांश बलों पर लागू होगा।

SSC GD Constable Qualification, Age Limit: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं 12वीं पास होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 साल होनी चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

SSC GD Constable Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर SSC GD Constable Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद Application Form पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

SSC GD Constable Selection Process: यहां देखें चयन प्रक्रिया

यहां उम्मीदवारों का चयन पांच चरणों में किया जाएगा। यहां आप जान सकते हैं।

  1. कंप्यूटर बेस्ट एग्जामिनेशन (CBE)
  2. फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
  3. फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)
  4. मेडिकल एग्जामिनेशन (DME/RME)
  5. डॉक्यूटमेंट्स वेरिफिकेसन (Documents Verification)

एसएससी जीडी कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप आवेदन से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article