साउथ मूवीज

Cute Moment: CM Vijay को बच्चे ने किया Kiss,वीडियो देख गदगद हो जाएंगे आप

Cute Moment: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर आप पक्का खुश हो जाएंगे।

Image

सीएम विजय का क्यूट अंदाज (pic credit-ANI)

Cute Moment: तमिलनाडु (Tamil Nadu) के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय (CM Vijay) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहते हैं। अब एक बार फिर से विजय सुर्खियों में आ गए हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में आग की तरह फैल रहा है। इस क्लिप को देखकर आप गदगद हो जाएंगे। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-भारत में रिलीज नहीं होगी पाकिस्तानी सीरीज, केंद्र सरकार ने Netflix को दी चेतावनी)

सीएम विजय का वीडियो वायरल

सामने आए वीडियो में सीएम और एक्टर विजय के पास लोगों की मौजूदगी दिखाई दे रही है। इस बीच एक छोटा लड़का सीएम के पास आता है। इसके बाद वो बच्चा अचानक से सीएम को किस कर देता है। इसके बाद वो विजय के साथ तस्वीर खिंचवाने की कोशिश करता है। उसकी इस छोटी-सी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री भी उसके साथ फोटो के लिए पोज देते दिखाई देते हैं। यह पूरा पल कैमरे में कैद हो गया। वायरल वीडियो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, 'दिल जीत लिया सीएम विजय ने...' दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या मस्त क्यूट मूमेंट है....'

इस फिल्म में नजर आए थे विजय

बताते चलें कि राजनीति में आने से पहले विजय ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा था। आखिरी बार वो फिल्म जना नायकन में नजर आए थे। इस फिल्म को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। बॉक्स ऑफिस पर भी विजय की फिल्म हिट साबित हुई थी। इसके अलावा विजय ने गिल्ली, पोक्किरी, थुप्पाकी, कथ्थी, थेरी और मेर्सल जैसी मूवीज में धमाल मचाया था। मालूम हो कि विजय की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। सोशल मीडिया पर उनकी कोई भी तस्वीर या वीडियो आते ही वायरल हो जाती है। लाखों लोग बस विजय की एक झलक पाने के लिए लोग बेकरार रहते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article