शहर

गोवा में AAP की 'म्हारगाई मुक्ति यात्रा' शुरू, आतिशी ने BJP पर लगाया विधायक खरीदने का आरोप, पेश कीं छह गारंटियां

यात्रा की शुरुआत ऐतिहासिक मल्लिकार्जुन मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रोड शो किया। पहले दिन AAP नेताओं ने डायलिसिस करा रहे मरीजों से मुलाकात कर स्वास्थ्य सेवाओं और इलाज से जुड़ी उनकी परेशानियों की जानकारी ली।

Image

गोवा में AAP की 'म्हारगाई मुक्ति यात्रा' शुरू

गोवा में आगामी राजनीतिक मुकाबले से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने महंगाई, बिजली की दर में बढ़ोतकी और राजनीतिक दलबदल को लेकर राज्यव्यापी अभियान शुरू किया है। संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी की गोवा प्रभारी आतिशी ने 'म्हारगाई मुक्ति यात्रा' का आगाज किया। यह अभियान दक्षिण गोवा से शुरू होकर उत्तरी गोवा तक पहुंचेगा। पार्टी का कहना है कि यात्रा के जरिए अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों की आर्थिक और बुनियादी समस्याओं को उठाया जाएगा।

यात्रा की शुरुआत ऐतिहासिक मल्लिकार्जुन मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रोड शो किया। पहले दिन AAP नेताओं ने डायलिसिस करा रहे मरीजों से मुलाकात कर स्वास्थ्य सेवाओं और इलाज से जुड़ी उनकी परेशानियों की जानकारी ली। पार्टी ने इस अभियान को महंगाई और भ्रष्टाचार के साथ-साथ दल-बदल की राजनीति के खिलाफ जनसंपर्क मुहिम बताया है।

बिजली बिल जलाकर लोगों ने जताया गुस्सा

यात्रा के दौरान बढ़ती बिजली दरों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। भारी-भरकम बिजली बिलों से नाराज कुछ लोगों ने सार्वजनिक रूप से अपने बिल जलाकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कथित तौर पर संकल्प लिया कि जब तक उन्हें मुफ्त बिजली की सुविधा नहीं मिलती, वे बिजली बिल जमा नहीं करेंगे।

इस मौके पर आतिशी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी गोवा के लोगों के पैसे का इस्तेमाल विधायकों की खरीद-फरोख्त में कर रही है। उनके मुताबिक, राज्य के संसाधनों का इस्तेमाल जनता की सुविधाओं के बजाय राजनीतिक जोड़तोड़ के लिए किया जा रहा है।

AAP ने गोवा के लिए घोषित कीं छह गारंटियां

पार्टी ने यात्रा के दौरान राज्य के लोगों के सामने छह प्रमुख गारंटियां रखीं। इनमें प्रत्येक परिवार को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने और महिलाओं को 3,000 रुपये मासिक आर्थिक सहायता देने का वादा शामिल है। इसके अलावा 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की बात कही गई है।

AAP ने हर गांव में खेल मैदान विकसित करने और धारा 39A को समाप्त करने का भी वादा किया है। पार्टी का दावा है कि इन घोषणाओं से आम परिवारों पर आर्थिक बोझ कम करने और बुनियादी सुविधाओं तक उनकी पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी।

आदिवासी परिवार के घर बिताई रात

यात्रा के पहले दिन का समापन एक आदिवासी परिवार के घर रात्रि प्रवास के साथ हुआ। पार्टी नेताओं ने इस पहल को स्थानीय समुदायों के बीच पहुंच बनाने और उनकी समस्याओं को करीब से समझने की कोशिश बताया। दक्षिण गोवा से शुरू हुआ यह अभियान अब राज्य के दूसरे हिस्सों में पहुंचेगा।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article