जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है, वैसे ही राज्य की सियासी तपिश बढ़ती जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने अभी से अपने चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी ने आज 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र का एलान कर दिया है। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजवादी नेता आजम खान ने सपा के घोषणापत्र को अधिक समावेशी और लोकतांत्रिक भारत के निर्माण का खाका बताया। उन्होंने कहा कि यह घोषणापत्र लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने के साथ-साथ भविष्य में किसी के साथ अन्याय और अत्याचार नहीं होने देने का भरोसा भी देगा।
’सत्ताईस का संकल्प, पीडीए का प्रणपत्र, जन-मन का घोषणापत्र’ कार्यक्रम में पार्टी के घोषणापत्र के विमोचन से पहले आजम खान ने बिना किसी दल का नाम लिए कुछ राजनीतिक शक्तियों पर कमजोर वर्गों को निशाना बनाने, लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने और विरोधियों को सत्ता में आने से रोकने की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक ताकतों का मकसद खुद कुछ हासिल करना या किसी को कुछ दिलाना नहीं, बल्कि दूसरों की संभावनाओं को बिगाड़ना रह गया है।
आजम खान ने कहा कि वे खुद तो कुछ बन नहीं सकते, न बनवा सकते हैं, लेकिन किसी का खेल बिगाड़ दें। यह बहुत छोटा, घटिया, अफसोसनाक और शर्मनाक मंसूबा है। उन्होंने रामपुर के एक नगरपालिका चुनाव का उदाहरण देते हुए बताया कि एक हारा हुआ उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वी के विरोधी की जीत पर खुशियां मना रहा था। उसकी खुशी का कारण केवल यह था कि जिस व्यक्ति को वह हराना चाहता था, वह हार गया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों ने दूसरों को असफल होते देखने को ही अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया है।
आजम खान ने कहा कि जिन्होंने भारतीय राजनीति, लोकतंत्र और कमजोर लोगों को नुकसान पहुंचाया है, वे जनता और ईश्वर दोनों के सामने दोषी हैं।उन्होंने सपा के घोषणापत्र को केवल चुनावी वादों या निश्चित प्रतिबद्धताओं का दस्तावेज मानने से इनकार किया।
उन्होंने कहा, "वे खुद तो कुछ बन नहीं सकते, न बनवा सकते हैं, लेकिन किसी का खेल बिगाड़ दें। यह बहुत छोटा, घटिया, अफसोसनाक और शर्मनाक मंसूबा है।" उन्होंने रामपुर के एक नगरपालिका चुनाव का उदाहरण देते हुए बताया कि एक हारा हुआ उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वी के विरोधी की जीत पर खुशियां मना रहा था। उसकी खुशी की वजह सिर्फ इतनी थी कि जिस व्यक्ति को वह हराना चाहता था, वह हार गया।
आजम खान ने कहा कि ऐसे लोगों ने दूसरों को असफल होते देखने को ही अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय राजनीति, लोकतंत्र और कमजोर वर्गों को नुकसान पहुंचाने वाले लोग जनता और ईश्वर दोनों के सामने दोषी हैं।
'यह सिर्फ वादों का दस्तावेज नहीं, देश के भविष्य का विजन'
सपा नेता ने घोषणापत्र को केवल चुनावी वादों या निश्चित प्रतिबद्धताओं का दस्तावेज मानने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि यह देश के भविष्य का एक दृष्टिकोण है, जिसे जरूरत के मुताबिक आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा, "यह महज घोषणापत्र नहीं है। यह कोई आसमानी किताब भी नहीं है कि जितना लिख दिया और जितना कह दिया है, उतना ही होगा। जब जरूरत होगी तो जो नहीं लिखा है, वह भी होगा।"
आजम खान ने कहा कि घोषणापत्र ऐसी शमा बने, जिसकी रोशनी हर दिल का अंधेरा दूर कर सके। उन्होंने कहा कि लोग बहुत मायूस और डरे हुए हैं तथा उन्हें उम्मीद और भरोसे की जरूरत है।
जेल में बिताए पांच साल से ज्यादा वक्त का दर्द किया साझा
इस दौरान आजम खान ने अपने पांच साल से अधिक के कारावास के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें, उनकी पत्नी और बेटे अब्दुल्ला आजम को नफरत, अपमान और कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। परिवार से अलग होने और भविष्य को लेकर अनिश्चितता ने गहरे भावनात्मक जख्म दिए।उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिवार को जरूरत से ज्यादा सजा दी गई। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा उन्हें और उनके बेटे को अलग-अलग ले जाने के बाद कई बार उन्हें यह भी पता नहीं होता था कि वे दोबारा मिल पाएंगे या नहीं। आजम खान ने उस वक्त को याद करते हुए बताया कि एक समय उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से छह महीने जेल में बिताने की इच्छा जताई थी, ताकि वह बंदियों की परिस्थितियों और उनके मानसिक आघात को समझ सकें।
आजम खान ने कहा कि घोषणापत्र ऐसा आश्वासन भी बने कि भविष्य में किसी के दिल या शरीर को चोट पहुंचाने वाला कोई हाथ न उठ सके। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर एक ऐसा मरहम तैयार करने में कामयाब होंगे, जो न सिर्फ जख्मों का इलाज करेगा, बल्कि इस बात की जमानत देगा कि आगे कोई किसी के दिल या शरीर को जख्मी नहीं कर सकेगा।
