देश

Hyderabad Emergency Landing: हैदराबाद आर्मी कैंटोनमेंट में C-152 विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, छात्र पायलट घायल

Image

Hyderabad Emergency Landing: हैदराबाद आर्मी कैंटोनमेंट में C-152 विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, छात्र पायलट घायल

हैदराबाद आर्मी कैंटोनमेंट में C-152 विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की घटना सामने आई है। इसमें स्टूडेंट पायलट के सिर में चोट आई है, जिसे इलाज के लिए आर्मी अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, इंस्ट्रक्टर सुरक्षित हैं। सूत्रों के अनुसार, तेलंगाना स्टेट एविएशन एकेडमी का एक सेसना 152 (VT-YOU) विमान गुरुवार को हैदराबाद के गोलकोंडा स्थित आर्मी कैंटोनमेंट इलाके में उतरने के लिए मजबूर हो गया (Force Landing), विमान एक पेड़ पर जाकर रुका बताते हैं कि घटना के समय विमान में एक स्टूडेंट पायलट और एक इंस्ट्रक्टर सवार थे।

सूत्रों ने आगे बताया कि स्टूडेंट पायलट के सिर में चोट आई है और उसे इलाज के लिए आर्मी अस्पताल ले जाया गया है, जहाँ उसे टांके भी आए हैं। वहीं, इंस्ट्रक्टर सुरक्षित हैं।

उम्मीद है कि डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) इस फोर्स लैंडिंग के कारणों की जांच करेगा। हालाँकि, DGCA की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, गोलकोंडा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिली है और वे आर्मी अधिकारियों के साथ मिलकर मामले की पुष्टि कर रहे हैं।

ANI ने अधिकारी के हवाले से कहा, "हमें इस मामले की जानकारी मिली है, हम इसकी पुष्टि कर रहे हैं और आर्मी अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं। हम बाद में और जानकारी साझा करेंगे।"सेसना 152, जिसमें दो लोगों के बैठने की जगह होती है, मुख्य रूप से फ्लाइट ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article