जॉब्स

SSC GD Constable 2025: आ गई कांस्टेबल की छप्पर फाड़ वैकेंसी, 39000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां, 10वीं पास करें अप्लाई

SSC GD Constable Recruitment 2025: सेंट्रल पुलिस फोर्स में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से जीडी कांस्टेबल के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस साल CRPF, BSF, ITBP, Assam Rifles और CISF जैसे सेंट्रल पुलिस फोर्स में कांस्टेबल को 39000 से ज्यादा पदों पर भर्तिया की जाएंगी।

Image

SSC GD Constable के लिए करें आवेदन

Photo : Times Now Digital

SSC GD Constable Recruitment 2025: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से सेंट्रल पुलिस फोर्स में कांस्टेबल की बंपर वैकेंसी निकली है। CRPF, BSF, ITBP और CISF जैसे सेंट्रल पुलिस फोर्स में 10वीं पास के लिए 39481 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकली है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार सेंट्रल पुलिस में नौकरी पाना चाहते हैं वो SSC Exams की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एसएससी की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 14 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया गया है। इसके अलावा फीस जमा करने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर 2024 है। वहीं, इस वैकेंसी में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा फरवरी 2025 में आयोजित होगी। इसमें आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

SSC GD Constable के लिए ऐसे करें अप्लाई

स्टेप 1: इसमें आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाना होगा।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अगले पेज पर SSC Constable GD in BSF, CISF, ITBP, CRPF, NCB, SSF, Assam Rifles Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब Registration Here के लिंक पर जाएं।

स्टेप 5: इसके बाद पहले मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।

स्टेप 6: रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

स्टेप 7: आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

SSC Constable GD in BSF, CISF, ITBP, CRPF, NCB, SSF, Assam Rifles Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

SSC GD Constable Application Fees: कितनी है फीस?

एसएससी की तरफ से जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, जीडी कांस्टेबल के पदों पर आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी होगी। इसमें आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 100 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी और एसटी के अलावा महिला कैंडिडेट्स फ्री में आवेदन कर सकती हैं। आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में होगा।

SSC GD Constable Recruitment: वैकेंसी डिटेल्स

फोर्स का नामकुल पदों की संख्या
Border Security Force BSF15654
Central Industrial Security Force CISF7145
Central Reserve Police Force CRPF11541
Sashastra Seema Bal SSB819
Indo Tibetan Border Police ITBP3017
Assam Rifles AR1248
Secretariat Security Force SSF35
Narcotics Control Bureau NCB22

SSC GD Constable Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

एसएससी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सेंट्रल पुलिस फोर्स में कास्टेबल के पदों पर 10वीं पास की योग्यता रखने वाले आवेदन कर सकते हैं। वहीं, उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से ज्यादा और 23 साल से कम होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर होगी। आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को उम्र सीमा में छूट मिलेगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article