सोशल मीडिया (Social Media) पर हर दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होते रहता है। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो लोगों को हैरत में डाल देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें बास्केट बॉल कोर्ट पर एक दादाजी का खेल देख लोगों का दिमाग चकरा गया।
बुजुर्ग खिलाड़ी ने दिखाया गजब का गेम स्किल
करीब 15 सेकंड के इस वीडियो (Video) में एक बुजुर्ग शख्स को बास्केटबॉल कोर्ट पर शानदार गेम दिखाते हुए देखा जा सकता है। उनकी सफेद दाढ़ी, सिर पर कैप और कॉन्फिडेंस से भरा अंदाज हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। वीडियो में जब दादाजी बास्केटबॉल कोर्ट पर उतरते दिखते हैं, तब शायद किसी ने यह नहीं सोचा था कि यह बुजर्ग खिलाड़ी इतना लाजवाब खेलता होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
बुजुर्ग खिलाड़ी का कमाल देख लोग रह गए दंग
अगले ही पल जैसे ही बॉल दादाजी के हाथों में आती है फिर उनका जो गेम देखने को मिलता है, वह देख अच्छे-अच्छे खिलाड़ियों का मुंह खुला का खुला रह जाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बुजुर्ग खिलाड़ी पहले बास्केटबॉल को शानदार तरीके से ड्रिबल करते हुए आगे बढ़ते हैं। जैसे ही बॉस्केट नेट पास में आता है वैसे ही वे गेंद को बास्केट की ओर उछाल देते हैं। पहले तो गेंद बास्केट नेट पर जाकर टकराती है और फिर वह बाउंस बैक होकर दूसरे तरफ लगे बास्केट नेट में जाकर गोल हो जाती है। इस कमाल के गोल प्वाइंट को देख लोगों के तो होश ही उड़ जाते हैं।
लोगों ने बुजुर्ग खिलाड़ी की खूब तारीफ की
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @RAHULPARIHAR11 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "कुछ लोग सिर्फ खेल खेलते हैं और कुछ सच में खिलाड़ी होते हैं।" इस वीडियो को अब तक 27 लाख लोगों ने देखा और 31 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों के कमेंट्स रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। लोग उस बुजुर्ग के गेम स्किल की खूब तारीफ कर रहे हैं। जहां कोई उन्हें "लीजेंड" कह रहा है, तो कोई लिख रहा है कि असली खिलाड़ी वही होता है, जो हर उम्र में अपने हुनर को जिंदा रखे।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
