जॉब्स

SSC GD Constable Recruitment 2024: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, 10वीं पास करें अप्लाई

SSC GD Constable Recruitment 2024 Application: सेंट्रल पुलिस फोर्स में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से जीडी कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 27 अगस्त 2024 से शुरू हो जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से BSF, CISF, CRPF, ITBP और SSB जैसे सेंट्रल पुलिस फोर्स में भर्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो SSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

Image

SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2024

Photo : Times Now Digital

SSC GD Constable Recruitment 2024 Application: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से जीडी कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 27 अगस्त 2024 से शुरू हो जाएगी। सेंट्रल पुलिस फोर्स में नौकरी पाने का यह शानदार मौका है। इस वैकेंसी के माध्यम से कांस्टेबल के हजारों पदों पर भर्तियां की जाएंगी। हालांकि, इस वैकेंसी की लिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन फिलहाल जारी नहीं हुआ है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ-साथ आवेदन प्रक्रिया भी SSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर शुरू हो जाएगी।

एसएससी जीडी कांस्टेबल की इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त को शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 5 अक्टूबर 2024 तक का समय मिलेगा। वहीं, इस वैकेंसी के लिए एग्जाम फीस जमा करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर 2024 होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

SSC GD Constable के लिए ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद सबसे पहले SSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद SSC Constable GD in BSF, CISF, ITBP, CRPF, NCB, SSF, Assam Rifles Recruitment 2024 के लिंक पर जाना होगा।
  • अब Registration के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट लेना ना भूलें।

एप्लीकेशन फीस

सेंट्रल पुलिस फोर्स में GD Constable के पद पर आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी मानी जाएगी। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फीस के तौर पर 100 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी और एसटी के साथ महिलाएं बिना किसी फीस के आवेदन कर सकती हैं।

SSC GD Constable Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

एसएससी जीडी कांस्टेबल के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा उम्र 18 साल से ज्यादा और 23 साल से कम हो। आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। वहीं, फिजिकल टेस्ट के लिए निर्धारित क्राइटेरिया को पूरा करने वाले ही इस वैकेंसी में आवेदन के पात्र हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article