जॉब्स

Indian Bank में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 85000 से ज्यादा, ग्रेजुएट तुरंत करें अप्लाई

Indian Bank Recruitment 2024: बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन बैंक में ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 300 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसमें आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- indianbank.in पर जाना होगा।

Image

इंडियन बैंक में नौकरी पाने का मौका

Photo : iStock

Indian Bank Recruitment 2024: इंडियन बैंक में ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 300 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसमें आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- indianbank.in पर जाना होगा। बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छा मौका है। इस वैकेंसी में आवेदन करने का तरीका, योग्यता और सैलरी की डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

Indian Bank Recruitment: वैकेंसी डिटेल्स

इंडियन बैंक में निकली इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया 13 अगस्त 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 2 सितंबर 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं-

  • Indian Bank में निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- indianbank.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Careers सेक्शन में जाना होगा।
  • अगले पेज पर Recruitment of Local Bank Officer 2024 के लिंक पर जाना होगा।
  • अब Click here for New Registration के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Indian Bank Officer Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

योग्यता और सैलरी

इंडियन बैंक में निकली इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 300 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। ये भर्तियां ऑफिसर पदों पर होने वाली है। इसमें तमिलनाडु में कुल 160 पदों पर, कर्नाटक में 35 पदों पर, आंध्र प्रदेश में 50 पदों पर, महाराष्ट्र में 40 पदों पर और गुजरात में 15 पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

बात करें उम्मीदवारों के उम्र की तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए 20 साल से ज्यादा उम्र होनी चाहिए। वहीं, कैंडिडेट्स की आयु 30 साल से कम मांगी गई है। इसमें सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को सैलरी के तौर पर 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक मिलेगी। इसके अलावा सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article