जॉब्स

SSC CPO Exam Date 2025: आ गई केंद्रीय पुलिस संगठन (सीपीओ) परीक्षा की तिथि, चेक करें पूरा शिड्यूल

SSC CPO Exam 2025 Date Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने केंद्रीय पुलिस संगठन (CPO) 2024 पेपर 2 परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, दिल्ली पुलिस में SSC SI, CAPF परीक्षा 2024 8 मार्च, 2025 को आयोजित की जाएगी। देखें पूरा शिड्यूल

Image

केंद्रीय पुलिस संगठन (सीपीओ) परीक्षा की तिथि जारी

SSC CPO Exam 2025 Date Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने केंद्रीय पुलिस संगठन (CPO) 2024 पेपर 2 परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली पुलिस में SSC SI, CAPF Exam 2024 का आयोजन 8 मार्च, 2025 को किया जाएगा। बता दें, SSC CPO शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) पास करने वाले उम्मीदवार SSC CPO पेपर 2 के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे। चेक करें पूरा शिड्यूल

आयोग ने SSC CPO शारीरिक परीक्षा 2024 का आयोजन 14 से 25 अक्टूबर तक किया था। SSC CPO 2024 पेपर 1 का आयोजन 27, 28, 29 जून, 2024 को किया गया था, जिसका रिजल्ट 2 सितंबर, 2024 को घोषित किया गया था।

SSC CPO पेपर 2 परीक्षा में English language और comprehension शामिल होगा, जिसमें कुल 200 अंकों के 200 प्रश्न होंगे। परीक्षा दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।

4,137 पदों पर होगी भर्ती

भर्ती अभियान का उद्देश्य दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में कुल 4,137 उप-निरीक्षक पदों को भरना है। आयोग ने अभी तक SSC CPO पेपर 2 एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की घोषणा नहीं की है। आधिकारिक नोटिस में उम्मीदवारों को अपडेट के लिए नियमित अंतराल पर आयोग की वेबसाइट देखने की सलाह दी गई है।

SSC CPO Exam 2025

कर्मचारी चयन आयोग सीपीओ भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन करता है, SSC CPO चयन प्रक्रिया में चार चरण होते हैं। स्टेज 1 पेपर 1 है, जो एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है। स्टेज 2 शारीरिक परीक्षण है और स्टेज 3 में पेपर 2 लिखित परीक्षा और कंप्यूटर आधारित परीक्षा शामिल है। अंत में, स्टेज 4 विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME) है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article