जॉब्स

SSC CGL Notification 2024: एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन आज, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

SSC CGL Exam 2024 Notification: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से जारी वार्षिक कैलेंडर के अनुसार, सीजीएल 2024 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन आज यानी 24 जून 2024 को जारी होने वाला है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाना होगा। बता दें कि इस परीक्षा में योग्य उम्मीदवारों का चयन दो टियर की परीक्षा से होता है।

Image

SSC CGL Exam 2024 Notification

Photo : Times Now Digital

SSC CGL Exam 2024 Notification: केंद्र सरकार के अधीन आने वाले सरकारी विभागों में अधिकारियों की भर्ती के लिए हर साल कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी CGL परीक्षा आयोजित की जाती है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से सीजीएल 2024 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन आज यानी 24 जून 2024 को जारी होने वाला है। SSC CGL 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के साथ-साथ आवेदन प्रक्रिया भी आज से शुरू हो जाएगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाना होगा।

SSC की तरफ से जारी कैलेंडर के अनुसार, एसएससी सीजीएल के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हो जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 27 जुलाई 2024 तक का समय रहेगा। आवेजन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

SSC CGL 2024 के लिए ऐसे कर सकेंगे आवेदन

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट-ssc.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद SSC CGL Exam 2024 Application Direct के ऑप्शन पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

कौन कर सकता है अप्लाई?

एसएससी की तरफ से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद SSC CGL 2024 Exam के लिए किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से यूजी की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, बात करें उम्मीदवारों के उम्र की तो इसमें 18 साल से ज्यादा और 27 साल से कम उम्र वाले आवेदन कर सकते हैं। आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

SSC CGL Exam Date: कब होगी परीक्षा?

एसएससी कैलेंडर के अनुसार, इस साल सीजीएल 2024 की टियर 1 परीक्षा सितंबर या अक्टूबर महीने में आयोजित की जा सकती है। हालांकि, तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। बता दें कि इस परीक्षा में योग्य उम्मीदवारों का चयन दो टियर की परीक्षा से होता है। डिटेल्ड नोटिफिकेशन में एग्जाम पैटर्न, सिलेबस आदि की जानकारी होगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article