जॉब्स

SSC CGL 2024: एसएससी सीजीएल के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, 17727 पदों पर भर्ती, अब इस दिन तक भरें फॉर्म

SSC CGL 2024 Application: केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले सरकारी विभागों में नौकरी पाने का शानदार मौका है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी SSC CGL 2024 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है वो जल्द से जल्द आवेदन कर लें।

Image

SSC CGL 2024 के लिए करें आवेदन

Photo : Times Now Digital

SSC CGL 2024 Application: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से एसएससी सीजीएल परीक्षा को लेकर अहम नोटिस जारी हुआ है। जारी नोटिस के अनुसार, SSC CGL 2024 परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। इस बार SSC CGL के माध्यम से कुल 17727 पदों पर भर्तियां होनी हैं। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अब तक आवेदन फॉर्म नहीं भरा है वो अब भी अप्लाई कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को SSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा। इसमें आवेदन करने का तरीका, योग्यता और आयु की डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

एसएससी सीजीएल 2024 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जून 2024 से जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए पहले 24 जुलाई 2024 तक का समय था। अब आवेदन की आखिरी तारीख 27 जुलाई 2024 तक आगे बढ़ा दी गई है। वहीं, फीस जमा करने की आखिरी तारीख 28 जुलाई 2024 है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

SSC CGL 2024 के लिए ऐसे करें अप्लाई

स्टेप 1: इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: इसके बाद के लिंक पर जाना होगा।

स्टेप 4: अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।

स्टेप 5: रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

स्टेप 6: आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

SSC CGL 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

SSC CGL Application Fees: कितनी है फीस?

एसएससी सीजीएल परीक्षा 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी मानी जाती है। इसमें जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के युवाओं को फीस के तौर पर 100 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी-एसटी, महिला और दिव्यांग वर्ग के लिए फ्री में आवेदन करने का विकल्प मिला है। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।

एसएससी सीजीएल परीक्षा में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से ज्यादा और 27 साल से कम होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षण के दायरे में आने वालों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article