Pawan Singh Breaks Ties With Family: भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह ने अपनी गायकी से सिर्फ यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि देशभर में खूब पहचान बनाई है। पवन सिंह के गानों पर देश झूमता है। लेकिन हाल ही में पवन सिंह अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, पवन सिंह को लेकर बड़ी खबर आ रही है कि उन्होंने परिवार के साथ अपने सारे रिश्ते-नाते खत्म कर दिये हैं। इस बात का ऐलान खुद पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर किया है। पवन सिंह ने अपनी स्टोरी में बयां किया कि उनकी बर्दाश्त की सीमा अब पार हो चुकी है। पवन सिंह की ये पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Pawan Singh से माइक छीनने पर Raja Bhaiya की दो टूक, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब; बोले- बात का बतंगड़...
पवन सिंह ने परिवार से तोड़ा नाता
पवन सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मां और बड़े भाई की तस्वीर साझा की। उस तस्वीर पर उन्होंने लिखा, "जब घर के चक्कर में पड़ जालें आदमी, सब वेद शास्त्र भुला जालें आदमी।" पवन सिंह ने आगे लिखा, "बर्दाश्त की सीमा पार होने के बाद बहुत दुखी होकर पोस्ट कर रहा हूं। आप सभी भोजपुरिया समाज से मैं हाथ जोड़कर क्षमा चाहता हूं और बता रहा हूं कि मेरा मेरे पूरे परिवार से और खानदान से आज और अभी से कोई रिश्ता नहीं है। हां जो मुझे पैदा की है मेरी मां और मेरा सबसे बड़ा भाई रानू सिंह, उसके लिए जब तक जिंदा हूं, जान हाजिर है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: पवन सिंह ने भाषा विवाद पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मराठी नहीं बोलूंगा, चाहे तो जान ले लो'

Pawan Singh ने परिवार से तोड़ा नाता
पवन सिंह ने अपने संदेश में आगे लिखा, "आप सभी के परिवार का एक छोटा सा सदस्य।" बता दें कि पवन सिंह की शादीशुदा जिंदगी भी मुश्किलों से गुजर रही है। उनके और ज्योति सिंह के तलाक की प्रक्रिया अभी अदालत में जारी है। दोनों की शादी साल 2018 में हुई थी। लेकिन शादी के कुछ वक्त बाद से ही पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच खटपट की खबरें आनी शुरू हो गईं।
