एजुकेशन

Sainik School Recruitment 2026: सैनिक स्कूल में 10वीं पास से ग्रेजुएट के लिए नौकरी, टीजीटी, काउंसलर और वॉर्ड बॉय के पदों पर वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

Sainik School Recruitment 2026 Gopalganj: सैनिक स्कूल गोपालगंज ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग कैटेगिरी के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए टीचिंग और नॉन-टीचिंग कैटेगिरी के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssgopalganj.in पर जाकर निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा।

Image

Sainik School Recruitment 2026: सैनिक स्कूल गोपालगंज में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर निकली वैकेंसी (AI Image/Newsroom Verified)

Sainik School Recruitment 2026 Gopalganj: सैनिक स्कूल में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। सैनिक स्कूल गोपालगंज ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग कैटेगिरी के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए टीजीटी जनरल साइंस, टीजीटी कंप्यूटर साइंस, काउंसलर कॉन्ट्रेक्चुअल, बैंड मास्टर और वार्ड बॉय के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। यहां रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2026 थी।

Sainik School Recruitment 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी

  • टीजीटी जनरल साइंस - 1
  • टीजीटी कंप्यूटर साइंस - 1
  • काउंसलर कॉन्ट्रेक्चुअल - 1
  • बैंड मास्टर और वार्ड बॉय - 4
  • जनरल एम्पलॉय - 7

सैनिक स्कूल टीजीटी के लिए कौन अप्लाई कर सकता है

बता दें सैनिक स्कूल के टीजीटी जनरल साइंस के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बॉटनी, जूलॉजी और केमिस्ट्री के साथ कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। टीजीटी कंप्यूटर साइंस (रेगुलर) के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी सीएस, बीसीए, बीआईटी या मैथ्स जुएशन के साथ कंप्यूटर डिप्लोमा/ बीएड की डिग्री जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

सैनिक स्कूल टीजीटी के लिए कैसे आवेदन करें

अभ्यर्थियों को सैनिक स्कूल गोपालगंज की आधिकारिक वेबसाइट ssgopalganj.in पर जाकर निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ 10वीं कक्षा से आगे की शैक्षणिक योग्यता के प्रतिशत की जानकारी, सभी जरूरी प्रमाणपत्रों और प्रशस्तिपत्रों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी लगानी होगी। इसके अलावा पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर, टेलीफोन नंबर, ईमेल आईडी और बायोडाटा भी जमा करना होगा।

यहां देखें आवेदन शुल्क

  1. सामान्य/ओबीसी वर्ग: 500 रुपये आवेदन शुल्क।
  2. एससी/एसटी वर्ग: 400 रुपये आवेदन शुल्क।
  3. भुगतान का माध्यम: नॉन-रिफंडेबल क्रॉस्ड बैंक ड्राफ्ट।
  4. बैंक ड्राफ्ट किसके नाम पर बनेगा: Principal, Sainik School Gopalganj.
  5. बैंक का नाम: State Bank of India (SBI), Sasamusa Branch.
  6. ब्रांच कोड: 006024.
  7. देय स्थान: जिला गोपालगंज, बिहार

ऐसे करें आवेदन शुल्क जमा

इसके अलावा अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान SBI Collect के माध्यम से ऑनलाइन भी कर सकते हैं। इसके लिए विद्यालय की वेबसाइट पर जाकर होम पेज के नीचे बाईं ओर दिए गए Pay Online विकल्प पर क्लिक करना होगा। ऑनलाइन फीस जमा करने के बाद उसकी रसीद आवेदन पत्र के साथ लगाना अनिवार्य है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article