क्रिकेट

VIDEO: 150 साल के क्रिकेट इतिहास में केवल रोहित के नाम है यह अनोखा रिकॉर्ड, हिटमैन को भी नहीं था पता

150 साल के क्रिकेट इतिहास में रोहित इकलौते कप्तान हुए हैं जिनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड है। हैरानी की बात यह है कि हिटमैन खुद भी इस रिकॉर्ड के बारे में नहीं जानते हैं। रोहित को आईपीएल 2027 के लिए मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया है।

Image

रोहित शर्मा (साभार-X)

रोहित के भूलने की आदत के बारे में कौन नहीं जानता, लेकिन क्या आपको पता है कि 150 साल के क्रिकेट इतिहास में रोहित शर्मा के नाम एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड है जो दूसरे किसी भी कप्तान के नाम नहीं है। हैरानी की बात यह है इस रिकॉर्ड के बारे में खुद हिटमैन का पता नहीं है। इस बात का खुलासा रोहित के चर्चित टीवी शो फैमिली फुल हाउस विथ रोहित शर्मा के सेट पर हुआ। दरअसल रोहित के फैंस जो पेशे से वकील थे, उन्होंने उन पर 4 आरोप लगाए जिसमें से एक आरोप उन पर इस रिकॉर्ड को ना जानने का था।

इस रिकॉर्ड के बारे में खुद नहीं जानते हिटमैन

150 साल के क्रिकेट इतिहास में रोहित शर्मा इकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने अपनी टीम को चार बड़े आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंचाया। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा था। इसके अलावा उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल तक का भी सफर तय किया। इतना ही नहीं रोहित की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीता। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती। चार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले वह इकलौते कप्तान हैं। इस रिकॉर्ड के बारे में खुद हिटमैन को भी पता नहीं था।

2027 का सीजन है खास

2027 का साल रोहित शर्मा के लिए बेहद खास है। एक तो वनडे वर्ल्ड कप 2027 होना है जो रोहित के लिए आखिरी होने वाला है। इसके अलावा उन पर मुंबई इंडियंस की पुरानी विरासत को वापस ट्रैक पर लाने की जिम्मेदारी है। बीते 27 नवंबर को मुंबई इंडियंस ने हिटमैन को टीम की कमान सौंपी थी। रोहित को 3 साल के अंतराल के बाद कप्तान बनाया गया है और टीम मैनेजमेंट को उनसे पुरानी ग्लोरी वापस लाने की उम्मीद है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article