जॉब्स

SBI Recruitment 2022:‌ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली सरकारी नौकरी, जानें कौन कर सकता है आवेदन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 11:14 PM IST

SBI Recruitment 2022, SBI Notification 2022: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने रिटायर्ड बैंक ऑफिसर (RBI) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। ‌ योग्य अभ्यर्थी sbi.co.in पर‌ आज से अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2022 है।

Image

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने नया भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली नौकरी
  • कस्टमर सर्विस डिपार्टमेंट में रिजॉल्वर पदों पर भर्ती
  • sbi.co.in पर‌ आज से करें अप्लाई

SBI Recruitment 2022: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने रिटायर्ड बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी एसबीआई में सरकारी नौकरी के लिए आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर आज यानी 10 अक्टूबर 2022 से‌ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गई है।

SBI Vacancy 2022: किसके लिए कितने पद

बैंक द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कस्टमर सर्विस डिपार्टमेंट में रिजॉल्वर के 47 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, ‌ सामान्य वर्ग के लिए 21 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 12 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 7 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 3 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 4 पद शामिल हैं।

SBI Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

एसबीआई में रिजॉल्वर पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 60 साल और अधिकतम आयु 63 साल निर्धारित की गई है। बैंक में इस सरकारी नौकरी के लिए आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट नहीं मिलेगी। चूंकि, आवेदक एसबीआई के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं, इसलिए किसी विशिष्ट शैक्षिक योग्यता की आवश्यकता भी नहीं होगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

SBI Notification 2022: इस आधार पर होगा चयन

इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को अनुभव और योग्यता के आधार पर इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। यह‌ इंटरव्यू 100 अंकों का होगा और इसमें प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। ‌ इंटरव्यू की तारीख और समय तय समय के अंदर सूचित कर दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थी एसबीआई भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर‌ 10 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

SBI PO Recruitment 2022: पीओ के लिए भी करें अप्लाई

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 1673 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई पीओ भर्ती 2022 के लिए 12 अक्टूबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को 750 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।‌ अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article