जॉब्स

SBI Clerk Prelims Result 2025: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट का इंतजार, ऐसे डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

SBI Clerk Prelims Result 2025: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी, 27 फरवरी, 28 फरवरी और 1 मार्च 2025 को किया गया था। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा।

Image

SBI Clerk Prelims Result 2025

SBI Clerk Prelims Result 2025: एसबीआई क्लर्क परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट (SBI Clerk Result 2025) बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SBI Clerk Prelims Result 2025: फरवरी में हुई थी परीक्षा

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी, 27 फरवरी, 28 फरवरी और 1 मार्च 2025 को किया गया। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी कर दिया जाएगा। एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों को फिर मेन्स एग्जाम में शामिल होना होगा, जिसका आयोजन मार्च/अप्रैल में किया जाना संभावित है। हालांकि, परीक्षा की सटीक तारीख का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है। एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download SBI Clerk Prelims Result 2025

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

SBI Clerk Prelims Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से एसबीआई क्लर्क के कुल 14191 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 17 दिसंबर से 7 जनवरी तक आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article