एजुकेशन

RRB ALP Exam 2025: घोषित हुई आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 एग्जाम डेट, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

RRB ALP Exam 2025: इस परीक्षा के माध्यम से असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 18799 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 19900 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा

Image

RRB ALP Exam 2025

RRB ALP Exam 2025: आरआरबी एएलपी परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) सीबीटी 2 की डेट घोषित कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने सीबीटी 1 में सफलता हासिल की है, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 एग्जाम 2025 डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

RRB ALP Exam 2025: मार्च में होगी परीक्षा

जारी सूचना के अनुसार, आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 का आयोजन 19 मार्च और 20 मार्च 2025 को किया जाएगा। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में कुल दो भाग होंगे। पहले भाग से 100 अंकों के 100 सवाल होंगे, जिसे हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। वहीं, दूसरे भाग से 75 अंकों के 75 सवाल होंगे और इसे हल करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं मिलेगा।

How to download RRB ALP Admit Card 2025

  • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एएलपी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB ALP Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस परीक्षा के माध्यम से असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 18799 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। बता दें कि चयनित अभ्यर्थियों को 19900 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article