जॉब्स

Government Job 2024: सरकारी कंपनी NIACL में नौकरी पाने का मौका, ग्रेजुएट तुरंत करें अप्लाई

NIACL Apprentice Recruitment 2024: प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स के लिए केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाली सरकारी कंपनी में नौकरी पाने का मौका आया है। केंद्र सरकार द्वारा रजिस्टर्ड न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) में अप्रेंटिस के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 325 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

Image

NIACL में वैकेंसी

Photo : iStock

NIACL Apprentice Recruitment 2024: केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाली सरकारी कंपनी में नौकरी पाने का मौका आया है। न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) में अप्रेंटिस के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 325 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- newindia.co.in पर जाना होगा।

NIACL की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर 2024 को शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 5 अक्टूबर 2024 तक का समय मिलेगा। महज 15 दिनों के लिए आवेदन फॉर्म का लिंक एक्टिव होगा। ऐसे में आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके अप्लाई कर सकते हैं।

NIACL Recruitment 2024 ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट -newindia.co.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Careers के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर NIACL Apprentice Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद एप्लीकेशन कर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट लेकर रखना ना भूलें।

NIACL Recruitment Application Fee: कितनी होगी फीस?

NIACL की तरफ से निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 944 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी और एसटी के लिए फीस 708 रुपये है। दिव्यांग वर्ग के लिए फीस 472 और महिलाओं को 708 रुपये में आवेदन करने का मौका मिला है। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।

योग्यता और आयु

न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) में निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की उम्र की बात करें तो इसमें 21 साल से ज्यादा और 30 साल से कम उम्र वाले आवेदन कर सकते हैं। आवदेन करने से पहले वैकेंसी डिटेल्स देख लें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article