जॉब्स

Sarkari Naukri 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की बहार, 5000 नए पदों को नीतीश कैबिनेट की मंजूरी

Sarkari Naukri 2025: बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने शिक्षा विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग के साथ दूसरे सात विभागों के लिए करीब पांच हजार नए पद सृजन का प्रस्ताव स्वीकृत किया है। इस प्रस्ताव के बाद बिहार में सरकारी नौकरी की बहार आएगी।

Image

Nitish Kumar, CM, Bihar

Sarkari Naukri 2025: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिहार सरकार जल्द ही पांच हजार से अधिक पदों पर भर्ती करने जा रही है। जानकारी के अनुसार, बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने शिक्षा विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग के साथ दूसरे सात विभागों के लिए करीब पांच हजार नए पद सृजन का प्रस्ताव स्वीकृत किया है। इस प्रस्ताव के बाद बिहार में सरकारी नौकरी की बहार आएगी। यह फैसला मंगलवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में लिया गया है।

बता दें कि मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव स्वीकृति दी गई। आज की बैठक में कुल 47 प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। बैठक में बिहार राज्य पुल प्रबंधन एवं मेंटेनेंस नीति 2025 को भी स्वीकृति दी गई। इसी बैठक में पांच हजार नए पद सृजन का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।

4863 पदों पर जल्द नियुक्यिां

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने बताया कि आज की बैठक में जिन 4863 पद सूजन का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है उनमें अकेले बिहार शिक्षा प्रशासन संवर्ग नियमावली-2025 के तहत सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के 935 पद एवं शिक्षा विकास पदाधिकारी 568 पद कुल 1503 नए पद सृजित किए गए हैं।

किस विभाग में कितने पद

  • शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम में 818 पद
  • बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् में 63 पद
  • भू-संपदा पदाधिकारी के दो और सहायक भू-संपदा अधिकारी के 38 पद
  • समाज कल्याण विभाग में संरक्षण पदाधिकारी के 390 पद
  • सात आयोजना क्षेत्र प्राधिकार के लिए 1350 पद सृजित
  • सात आयोजना क्षेत्र प्राधिकार (बोधगया, गया, राजगीर, बिहारशरीफ, आरा, मुजफ्फरपुर एवं सहरसा) के कार्यालय संचालन के लिए 1350 पद
  • बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ के लिए 653 पद
  • बीपीएससी के अधीन आशुलिपिक के 15 (पंद्रह) पद
  • लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार के लिए पांच नए प्रशाखाओं का सृजन
  • बिहार सचिवालय सेवा के अवर सचिव के एक पद
  • प्रशाखा पदाधिकारी के पांच पद
  • सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 22 पद
  • वहीं, पथ निर्माण विभाग में भू-संपदा अफसर का एक पद
  • राज्यपाल सचिवालय के लिए चालक के दो पद

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने बताया कि आज की बैठक में जिन 4863 पद सूजन का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article