IBPS PO Prelims Result 2026 Released: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IBPS PO Prelims Result) खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ibps.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर क्वालीफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया CRP PO/MT-XVI के तहत 11 सरकारी बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर और मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों के लिए की जा रही है। वैकेंसी की संशोधित संख्या 7,565 है।
IBPS PO Prelims Exam Date 2026: कब हुई थी आईबीपीएस पीओ की परीक्षा
बता दें आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स की परीक्षा 22 और 23 अगस्त को आयोजित की गई थी। यहां सफल होने वाले उम्मीदवार मेन्स की परीक्षा के लिए पात्र होंगे। मेन्स का एग्जाम 4 नवंबर 2026 को होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
IBPS PO Prelims Result 2026: ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
- सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर IBPS
PO Prelims Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
