बॉलीवुड

Parineeti Chopra का बड़ा खुलासा, Sushant Singh Rajput के साथ करने वाली थीं खास फिल्म

Parineeti Chopra on Sushant Singh Rajput: जूम से बात करते हुए परिणीती चोपड़ा ने अपने दिवंगत को-स्टार सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कई यादें साझा की। एक्ट्रेस ने बताया कि वो सुशांत के साथ एक और फिल्म करने वाली थीं।

Image

सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक बड़ी फिल्म करने वाली थीं परिणीती चोपड़ा (Pic Credit: Instagram)

Parineeti Chopra on Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में से एक पारिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' (Shaque: Trust No One) के चलते चर्चा में बनी हुई हैं। इस सीरीज से परिणीती चोपड़ा ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। नेटफ्लिक्स पर 24 सितंबर को यह रिलीज कर दी गई है। हाल ही में परिणीती चोपड़ा ने जूम से बात करते हुए अपने दिवंगत को-स्टार सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) से जुड़ी कई यादें साझा कीं। एक्ट्रेस ने बताया वो सुशांत के साथ एक बड़ी फिल्म करने वाली थीं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Monster' में Salman Khan के साथ नजर आएगा ये साउथ एक्टर, 10 दिनों तक मुंबई में होगी शूटिंग)

पारिणीति चोपड़ा ने सुशांत के साथ जुड़ी यादें की शेयर

पारिणीति चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में साथ काम किया था। इस मूवी में दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी। जूम से बात करते हुए पारिणीति से सुशांत के साथ उनकी सबसे खास याद के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने नेशनल अवॉर्ड से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। पारिणीति ने बताया कि नेशनल अवॉर्ड्स की घोषणा के समय वह सुशांत और ऋषि कपूर के साथ फिल्म के सेट पर मौजूद थीं। उन्हें करण की ओर से बधाई हो का मैसेज आया तो वो समझ नहीं पाई थी। बाद में सुशांत को पता चला कि पारिणीति को ‘इश्कजादे’ (2012) में उनके अभिनय के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है।

सुशांत को बेहद खुशी हुई थी। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि वह एक नेशनल अवॉर्ड विनर के साथ काम कर रहे हैं। पारिणीति ने बताया कि उस वक्त दोनों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था जबकि ऋषि कपूर उन्हें देखकर मजाक में कह रहे थे कि दोनों ने अपना होश खो दिया है। परिणीती ने बताया कि सुशांत केवल को-स्टार ही नहीं बल्कि अच्छे दोस्त और चीयरलीडर थे। उन्होंने यह भी बताया कि अगले दिन सेट पर नेशनल अवॉर्ड की खबर सुशांत ने ही सबको बताई थी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: The Paradise Box office Day 1: नानी की फिल्म का होगा जलवा, ओपनिंग डे पर कमाएगी इतने करोड़)

सुशांत के साथ दूसरी फिल्म भी करने वाली थीं पारिणीति

पारिणीति चोपड़ा ने यह भी बताया कि वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक बड़ी फिल्म करने वाली थीं, जिसका निर्देशन होमी अदजानिया करने वाले थे। हालांकि किसी वजह से वह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका। एक्ट्रेस ने सुशांत के साथ होने वाली बातचीत को भी याद किया। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच अक्सर फिल्मों से अलग कई चीजों पर बातचीत होती थी। पारिणीति ने कहा कि सुशांत का बैकग्राउंड उनसे काफी अलग था, लेकिन इसके बावजूद दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article