जॉब्स

Sarkari Naukri 2024: गृह मंत्रालय में आई वैकेंसी, सैलरी होगी 1.24 लाख से ज्यादा, जानें कैसे करें अप्लाई

Ministry of Home Affairs Jobs: गृह मंत्रालय की तरफ से Assistant Communication Officer समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- mha.gov.in पर जाना होगा। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 20 जून 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है।

Image

गृह मंत्रालय की वैकेंसी

Photo : iStock

Ministry of Home Affairs Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। गृह मंत्रालय की तरफ से Assistant Communication Officer समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 43 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- mha.gov.in पर जाना होगा।

गृह मंत्रालय की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल 2024 से जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 20 जून 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स से फॉलो करना होगा।

MHA Recruitment 2024 ऐसे करें अप्लाई

  • आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट Vacancies पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Filling up of the post of Assistant Communication Officer के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Apply Online पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
MHA Assistant Communication Officer Recruitment 2024 Notification

वैकेंसी डिटेल्स

गृह मंत्रालय की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी होगी। इसमें Assistant Communication Officer के कुल 8 पदों पर, Assistant Communication के 30 पदों पर और असिस्टेंट के 05 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

गृह मंत्रालय की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सभी पदों के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की उम्र 56 साल होनी चाहिए। Assistant, Assistant Communication Officer & Assistant Communication Officer के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को लेवल 6 के तहत 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये सैलरी होगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article