जॉब्स

Education News: भारत में 9.2 प्रतिशत बढ़ जाएगा कर्मचारियों का वेतन, पढ़ें पूरी खबर

Education News Today: अग्रणी वैश्विक पेशेवर सेवा कंपनी एऑन पीएलसी ने कहा है कि वैश्विक अनिश्चितता और नरम वृद्धि के बीच भारत में इस साल कर्मचारियों के वेतन में 9.2 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है।

Image

भारत में वेतन

Education News Today in Hindi: अग्रणी वैश्विक पेशेवर सेवा कंपनी एऑन पीएलसी ने कहा है कि वैश्विक अनिश्चितता और नरम वृद्धि के बीच भारत में इस साल कर्मचारियों के वेतन में 9.2 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है। कंपनी के वार्षिक वेतन वृद्धि और कारोबार सर्वे 2024-25 के अनुसार, बढ़ती वैश्विक अनिश्चितता के बीच, भारत एक स्थिर वृद्धि की ओर अग्रसर है और देश में वेतनवृद्धि 2025 में स्थिर रहने की उम्मीद है।

बड़े स्तर पर हुआ विश्लेषण

अध्ययन में 45 उद्योगों की 1,400 से अधिक कंपनियों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। इसमें यह तथ्य सामने आया कि भारतीय कंपनियों में कर्मचारियों की नौकरी छोड़ने की दर अब कम हो रही है।

एऑन में टैलेंट सॉल्यूशंस फॉर इंडिया के भागीदार और रिवॉर्ड कंसल्टिंग लीडर रूपांक चौधरी ने कहा कि वेतनवृद्धि में कमी आने के पीछे कई वैश्विक घटनाएं हो सकती हैं, जैसे अमेरिका की व्यापार नीतियां, पश्चिम एशिया में संघर्ष और कृत्रिम मेधा (एआई) के क्षेत्र में हो रही तेज प्रगति आदि।

(भाषा इनपुट के साथ)

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article