जॉब्स

RSSB Recruitment 2025: राजस्थान में 2600 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, ग्रेजुएट करें अप्लाई, जानें कितनी चाहिए उम्र

RSSB Recruitment 2025 Sarkari Naukri: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSSB) की तरफ से अकाउंट असिस्टेंट के 2600 से ज्यादा पदों पर भर्ती केलिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हो गई है।

Image

राजस्थान में सरकारी नौकरी

Photo : iStock

RSSB Recruitment 2025 Sarkari Naukri: राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSSB) की तरफ से अकाउंट असिस्टेंट के 2600 से ज्यादा पदों पर भर्ती केलिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हो गई है। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह शानदार मौका है।

राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSSB) की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जनवरी 2025 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 6 फरवरी 2025 तक का समय मिला है। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

RSSB JTA Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest news के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर RSMSSB Rajasthan Junior Tech. Assistant JTA & Accounts Assistant 2024 Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Rajasthan JTA and Account Assistant Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

RSSB Recruitment Exam Date: कब होगी परीक्षा?

राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSSB) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए परीक्षा मई और जून महीने में होगी। इसमें जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के लिए परीक्षा 18 मई 2025 को होगी। वहीं, अकाउंट असिस्टेंट के पद पर भर्ती परीक्षा 16 जून 2025 को होगी।

कौन कर सकता है अप्लाई?

राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSSB) की तरफ से जारी इस वैकेंसी में जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (JTA) पर पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, अकाउंट असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने के लिए किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन की डिग्री चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से ज्यादा और 40 साल से कम होनी चाहिए।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article