RSSB Rajasthan Platoon Commander Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने प्लाटून कमांडर के पदों पर भर्ती (Rajasthan Platoon Commander Recruitment 2025) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए प्लाटून कमांडर के कुल 84 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Rajasthan Platoon Commander Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2025 है। यहां आप राजस्थान प्लाटून कमांडर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Rajasthan Platoon Commander Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
राजस्थान प्लाटून कमांडर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी विधि द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या उसके समतुल्य अर्हता या नायब सूबेदार या उससे उपर की रैंक का सम्यक रूप से सेवान्मुक्त भूतपूर्व सैनिक हो। साथ ही उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी में कार्य करने का ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
Rajasthan Platoon Commander Vacancy: आयु सीमा
राजस्थान प्लाटून कमांडर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 साल होनी चाहिए। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
Rajasthan Platoon Commander Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर
RSSB Rajasthan Platoon Commander Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
RSSB Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
यहां आवेदन शुल्क की बात करें तो यहां कैटेगिरी वाइज अलग अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। यहां सामान्य वर्ग व कीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपये शुल्क जमा करना होगा। वहीं दिव्यांगजनों के लिए भी आवेदन शुल्क 400 रुपये है।
