जॉब्स

RSMSSB Recruitment 2025: बिग अपडेट! राजस्थान के इस विभाग में 13000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए बदली आवेदन की तारीख

RSMSSB Recruitment 2025, Rajasthan NHM Vacancy 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने एनएचएम और राजस्थान मेडिकल सोसायटी के 13000 से ज्यादा पदों पर आवेदन की तारीख बदल दी है। यहां आप आवेदन से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Image

RSMSSB Recruitment 2025: राजस्थान में 13000 से ज्यादा पदों पर बदली आवेदन की तारीख

RSMSSB Recruitment 2025, Rajasthan NHM Vacancy 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी के विभिन्न संवर्ग के 13398 पदों पर आवेदन की तारीख में बदलाव (RSMSSB Recruitment 2025) किया है। अभ्यर्थी अब 18 फरवरी की जगह 19 मार्च से अपना आवेदन कर सकेंगे। यहां पंजीकरण की आखिरी जारीख 19 अप्रैल 2025 है। ध्यान रहे यह भर्ती संविदा के आधार पर (Rajasthan NHM Vacancy 2025) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। यहां आप राजस्थान एनएचएम के इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।राजस्थान में 13000 से ज्यादा पदों पर बदली आवेदन की तारीख

RSMSSB NHM Vacancy 202: एनएचएम में कितने पदों पर वैकेंसी

  • सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) - 2634
  • नर्स- 1941
  • खंड कार्यक्रम अधिकारी- 53
  • कार्यक्रम सहायक एंव कनिष्ठ कार्यक्रम- 146
  • लेखा सहायक - 272
  • फार्मा सहायक - 499
  • सेक्टर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक - 565
  • सामाजिक कार्यकर्ता - 72
  • अस्पताल प्रशासक - 44
  • मेडिकल लैब टेक्नीशियन - 414
  • कंपाउंडर आयुर्वेद - 261
  • पब्लिक हेल्थ केयर नर्स - 102
  • रिहेबिलेशन कार्यकर्ता - 633
  • नर्सिंग ट्रेनर - 56
  • ऑडियोलॉजी - 42
  • साइकेट्रिक केयर नर्स - 49
  • फिजियोथेरेपिस्ट सहायक - 58
  • सीनियर काउंसलर - 40
  • महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता - 159
  • नर्सिंग इन्चार्ज - 04

RSMSSB Recruitment 2025: मेडिकल एजुकेशन सोसायटी के पदों पर वैकेंसी

नर्स ग्रेड 2 के 4466, लैब टेक्नीशियन के 321, मेडिकल सामाजिक कार्यकर्ता के 60, नर्सिंग ट्यूटर के 240, ऑडियोलिस्ट/स्पीच थेरेपिस्ट के 28, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग के 13 और फिजियोथेरेपिस्ट के 14 पदों पर भर्ती की जाएगी।

RSMSSB Recruitment 2025 Apply Online: कैसे कर सकेंगे अप्लाई।

  • सबसे पहले RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RSMSSB NHM Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

आवेदन शुल्क

आरएसएमएसएसबी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को 600 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि राज्य के आरक्षित वर्ग ओबीसी (NCL), ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए 400 रुपये एप्लिकेशन फीस है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article